विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

सास की मौत से खुश थी महिला, पति ने गुस्से में किया कुछ ऐसा कि पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस ने बताया कि पहले घटना को देख ऐसा लगा था कि आरोपी संदीप लोखंडे की पत्नी शुभांगी लोखंडे (35) ने सास मालती लोखंडे (70) की मौत के गम में जान दे दी.

सास की मौत से खुश थी महिला, पति ने गुस्से में किया कुछ ऐसा कि पुलिस भी रह गई हैरान
कोल्हापुर:

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे लगा कि वह उसकी मां की मौत से खुश है. जी हां, पति को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से ढकेल दिया.  

पुलिस ने बताया कि पहले घटना को देख ऐसा लगा था कि आरोपी संदीप लोखंडे की पत्नी शुभांगी लोखंडे (35) ने सास मालती लोखंडे (70) की मौत के गम में जान दे दी. एक अधिकारी ने बताया कि शुभांगी की मौत की जांच करने पर पता चला कि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी मां के गुजरने पर खुशी मना रही थी. 

यूपी में शादी से पहले लड़की हुई प्रेग्नेंट, यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद कर रही थी डिलिवरी और फिर...

आक्रोशित संदीप ने आप्टेनगर उपनगर में अपने मकान के दूसरी मंजिल की बालकनी से उसे नीचे धकेल दिया. संदीप अब पुलिस हिरासत में है और उसने अपना अपराध कबूल लिया है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय मीडिया में खबरें आयी थी कि अपनी सास की मौत से दुखी होकर शुभांगी ने खुदकुशी कर ली थी.

ATM में घुसकर महिला से लूटपाट करने आया था ये शख्स, बैंक बैलेंस देखकर उड़ गए होश

जूना रजवाड़ा थाने के अधिकारियों को इस मामले में संदेह और जांच का जिम्मा सौंपा गया. पुलिस ने कहा, "छानबीन में संदीप ने कहा कि उसकी मां की मौत से पत्नी खुश थी, इसी पर गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी ."    
पुलिस अधिकारी ने बताया, "शनिवार की सुबह बीमार मालती की मृत्यु पर शुभांगी खुश दिख रही थी. पत्नी के व्यवहार से खफा होकर संदीप ने उसी दिन उसकी हत्या कर दी."

इनपुट - भाषा

VIDEO: इलाहाबाद : बहू ने ले ली सास की जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother-in-law, Woman Rejoices Mother-in-law's Death, Husband Killed Wife, Husband, Wife, Maharashtra, Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com