विज्ञापन

ट्रैफिक की भीड़... मां का प्यार, महिला ऑटो ड्राइवर बेटी ने बगल वाली सीट पर किया ऐसा इंतजाम, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो

Woman Auto Driver With Daughter: एक ऑटो ड्राइवर मां अपनी बच्ची को खाना खिलाने के लिए ऑटो रोकती है, जिस तरह उसने अपनी बेटी को सुरक्षित बैठाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. मां का प्यार हर मुश्किल को पार कर सकता है.

ट्रैफिक की भीड़... मां का प्यार, महिला ऑटो ड्राइवर बेटी ने बगल वाली सीट पर किया ऐसा इंतजाम, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो
ऑटो में बेटी को खाना खिलाती महिला ऑटो ड्राइवर
Social Media

Woman Auto Driver With Daughter: सोशल मीडिया पर एक महिला ऑटो चालक का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि मां सड़क किनारे अपना ऑटो रोककर अपनी छोटी बेटी को प्यार से खाना खिला रही है. बेटी उसके ठीक पास, ड्राइवर सीट के बगल में एक छोटे और सुरक्षित सीट पर बैठी थी. यह नजारा दिखाता है कि कैसे यह मां काम और जिम्मेदारियों के बीच अपनी बच्ची की देखभाल भी कर रही है. एक राहगीर ने यह खूबसूरत पल देखा, वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

यह भी पढ़ें:- जेप्‍टो में नौकरी करके क्‍या पाया, जब डिलीवरी बॉय ने दिखाई सैलरी स्लिप, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा हमें चाहिए नौकरी

अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मां की मेहनत और समर्पण की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि यह दृश्य याद दिलाता है कि माता-पिता खासकर मांएं, कैसे अपने बच्चों के लिए हर दिन संघर्ष और त्याग करती हैं.

वीडियो ने जीते लोगों के दिल

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि व्यस्त दिन के बीच, एक ऑटो ड्राइवर मां अपनी बच्ची को खाना खिलाने के लिए ऑटो रोकती है, जिस तरह उसने अपनी बेटी को सुरक्षित बैठाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. मां का प्यार हर मुश्किल को पार कर सकता है. एक यूजर ने लिखा कि कमाल की मां! कुछ लोग कहते हैं कि बच्चों को सिर्फ घर का बना खाना देना चाहिए और मां को हमेशा घर पर रहना चाहिए, वरना उसे ‘अच्छी मां' नहीं माना जाता, लेकिन यह महिला अपने पास जो भी साधन हैं, उन्हीं से अपनी बच्ची के लिए सबसे अच्छा कर रही है और उसे दुनिया का सामना करना सिखा रही है.

एक और यूजर ने लिखा, “कुछ लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती. कोई BMW, iPhone और विदेश यात्रा न मिलने पर रोता है, लेकिन हमें ऐसी परिवारों से सीखना चाहिए” एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारतीय मांओं के प्यार को कोई नहीं रोक सकता. किसी ने लिखा कि मां भगवान के बाद सबसे बड़ी होती है. वह कितने ही रोल आसानी से निभा लेती है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com