विज्ञापन

जेप्‍टो में नौकरी करके क्‍या पाया, जब डिलीवरी बॉय ने दिखाई सैलरी स्लिप, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा हमें चाहिए नौकरी

Zepto Delivery Rider: Zepto के एक डिलीवरी राइडर ने अपनी साप्ताहिक कमाई दिखाकर इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है. वीडियो में कोई लंबा जवाब देने की बजाय, वह सिर्फ अपना फोन दिखाता है और उस पर उसकी कमाई वाले स्क्रीनशॉट दिखाई देते हैं.

जेप्‍टो में नौकरी करके क्‍या पाया, जब डिलीवरी बॉय ने दिखाई सैलरी स्लिप, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा हमें चाहिए नौकरी
डिलीवरी बॉय ने द‍िखाई सैलरी स्‍ल‍िप
Social Media

किसी डिलीवरी राइडर की कमाई कितनी हो सकती है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद लोग यही सवाल पूछ रहे हैं. जोमैटो, स्विगी की तरह काम करने वाले Zepto के एक डिलीवरी राइडर ने अपनी साप्ताहिक कमाई दिखाकर इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है. वीडियो में कोई लंबा जवाब देने की बजाय, वह सिर्फ अपना फोन दिखाता है और उस पर उसकी कमाई वाले स्क्रीनशॉट दिखाई देते हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इसे देखने के बाद कई लोग हैरान भी हैं, मजेदार कमेंट कर रहे हैं और कुछ तो नौकरी के बारे में पूछने लगे हैं.

यह भी पढ़ें:- पिता की विदाई में बेटियों ने मुंडवाया सिर, बाल दान कर दिया बराबरी और इंसानियत का भावुक संदेश

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट (@im____jamal) ने “Zepto rider” कैप्शन के साथ शेयर किया है. वीडियो में राइडर मुस्कुराते हुए अपने फोन से अलग-अलग हफ्तों की कमाई दिखाता है. उसकी कमाई हर हफ्ते अलग‑अलग है, लेकिन हर बार 12,000 रुपये से ज्यादा ही रहती है. वीडियो में दिखाए गए कुछ हफ्तों की कमाई में 15 से 21 दिसंबर 12,288 रुपये, 22 से 28 दिसंबर तक 14,275 रुपये, 05 से 11 जनवरी 17,109 (इस हफ्ते रोजाना औसतन 2,444 कमाए) और 09 से 15 फरवरी तक 15,890 रुपये कमाए है. इन स्क्रीनशॉट्स से यह साफ है कि राइडर की साप्ताहिक कमाई लगातार 12,000 रुपये से ऊपर रही है, जो लोगों को काफी प्रभावित कर रही है.

वीडियो में दिख रहे Zepto राइडर की इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह असम का रहने वाला है और अभी बेंगलुरु में काम करता है. वीडियो शेयर होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने लगातार कमेंट करने शुरू कर दिए. कई लोग उसकी कमाई देखकर हैरान रह गए और बोले कि डिलीवरी जॉब से इतनी अच्छी कमाई की उम्मीद नहीं थी.

एक यूजर ने लिखा कि भाई मेरे स्टोर पर इतने नहीं मिलते यार, तुम कैसे कर लेते हो? एक और कमेंट में लिखा ये तो अच्छा करियर ऑप्शन लग रहा है. तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि 17 हजार हफ्ते का? भाई, ये तो लगभग गलगोटियास यूनिवर्सिटी के टॉप इंजीनियरिंग पैकेज जितना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com