26 नजदीक आते ही दिल्ली (Delhi) में राजपथ और लाल किले (Red Fort) के नजदीक सेना की रिहर्सल शुरू हो जाती है. यहां हर रोज कई दिनों तक ठंड के खूबसूरत मौसम में जवान अपनी प्रैक्टिस करते हैं. इसी रिहर्सल के दौरान, ब्रेक में नेवी (Navy) बैंड ने बॉलीवुड (Bollywood) के फेमस गाने की धुन बजाई तो सैनिक बड़े मस्त अंदाज में झूमने लगे. अब इसी रिहर्सल का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर आते ही वायरल हो गया.
MyGov India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें 'मोनिका... ओ माई डार्लिंग' गाने की धुन सुनाई दे रही है. इसी के साथ वीडियो में नौसेना (Navy) की वर्दी पहने और राइफलें पकड़े हुए जवान फिल्म 'अपना देश' के गीत 'दुनिया में लोगों को' की धुन पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही हर जगह छा गया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- क्या नजारा है! यह वीडियो (Video) आपके रोंगटे खड़े कर देगा! क्या आप हमारे साथ भव्य 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह को देखने के लिए तैयार हैं? अभी पंजीकरण करें और आज ही ई-सीट बुक करें! वीडियो में नौसेना की वर्दी पहने और राइफलें थामे जवान फिल्म 'अपना देश' के गीत 'दुनिया में लोगों को' की धुन पर थिरक रहे हैं. सरकार की तरफ से किए गए ट्वीट में जो गीत बज रहा है.
यहां देखिए वीडियो-
What a sight! This video will definitely give you goosebumps!???????? ????????
— MyGovIndia (@mygovindia) January 22, 2022
Are you ready to witness the grand 73rd Republic Day celebrations with us? Register now and book you e-Seat today! https://t.co/kJFkcXoR2K @DefenceMinIndia @AmritMahotsav pic.twitter.com/3WZG30DWQ0
सूत्रों का कहना है कि यह गीत गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा नहीं है. आम तौर पर दिन की शुरुआत में वार्म अप (Warm-up) करने के लिए यह गीत बजाया गया था. एक और जहां कुछ लोग इस वीडियो (Video) को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस (Congress), तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर की है.
ये भी पढ़ें: 100 से भी ज्यादा सांपों ने शख्स को घेरा, फिर जो हुआ उसे सुन हर कोई डर जाएगा
कुछ पार्टियों ने कहा कि वीडियो (Video) देखकर उनके 'रौंगटे नहीं खड़े हो रहे, बल्कि उलटी आ रही है.' हालांकि लोगों की राय इस वीडियो को लेकर बंटी हुई है. कुछ लोगों ने कहा कि सैनिकों को भी थोड़ी देर के लिए रिलैक्स करने का अधिकार है तो कुछ ने सेना की गरिमा का हवाला देते हुए इसे सही नहीं माना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं