सोशल मीडिया पर फनी वीडियो के अलावा कई बार हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हम भावुक हो जाते हैं और कई बार तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई भावुक हो रहा है और इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कुछ लोगों को छोटी-छोटी चीजों से ही जीवन की बड़ी खुशियां मिल जाती हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है एक परिवार में जब नया पंखा आया तो कैसे सबने मिलकर इस पल को जश्न में बदल दिया.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला के हाथ में नए सीलिंग फैन का एक डिब्बा है और वहीं पास ही एक दूसरी बुजुर्ग महिला अपने हाथ में पूजा की थाली लिए खड़ी हैं. महिला पहले तो नए पंखे को हल्दी का टीका लगाती हैं फिर उसमें लाल रंग का धागा बांधती हैं. इसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों के भी माथे पर तिलक लगाकर लाल धागा बांधा जाता है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि नया सीलिंग फैन कमरे में लगा है और बुजुर्ग महिला पंखे की हवा लेते हुए काफी खुश नज़र आ रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
देखें Video:
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग भावुक हो रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @insta_mini_vlog7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- समझने के लिए दिल चाहिए. इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग भावुक होकर वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मेहनत की हवा में जो सुकून है वो किसी में नहीं. दूसरे यूजर ने लिखा- सुकून ऐसे घरों में ही मिलता है. तीसरे यूजर ने लिखा- ये होती है खून पसीने की कीमत. चौथे यूजर ने लिखा- छोटी मोटी चीज कैसी भी हो खुशी-खुशी होती.
ये भी पढ़ें: बिल्ली की तरह दिखने के लिए खर्च किए 6.6 लाख रुपए, अब महिला का हुआ बुरा हाल, पड़ रहा पछताना
ये Video भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं