विज्ञापन

टू-पीस स्विमसूट पहनने वाली पाकिस्तानी मिस्बाह अरशद कौन? पहली बार मिस यूनिवर्स 2026 में छाई

मिस यूनिवर्स 2026 के मंच पर पाकिस्तान की मिस्बाह अरशद भले ही टॉप 30 में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह इस वैश्विक प्रतियोगिता में टू-पीस स्विमसूट पहनने वाली अपने देश की पहली मॉडल बन गई हैं.

टू-पीस स्विमसूट पहनने वाली पाकिस्तानी मिस्बाह अरशद कौन? पहली बार मिस यूनिवर्स 2026 में छाई
पाकिस्तानी प्रतियोगी ने मिस यूनिवर्स 2026 के मंच पर टू-पीस स्विमसूट पहना.
instagram@miss_universe_pakistan

VIRAL VIDEO: मिस यूनिवर्स 2026 के मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली मिस्बाह अरशद भले ही टॉप 30 में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन उन्होंने वह कर दिखाया जो आज तक कोई पाकिस्तानी मॉडल नहीं कर सकी. मिस्बाह ने प्रतियोगिता के स्विमसूट राउंड में टू-पीस स्विमसूट पहनकर एक नया इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली वह अपने देश की पहली मॉडल बन गई हैं.

इस ऐतिहासिक सफर के खत्म होने पर मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने भी मिस्बाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मिस्बाह ने पूरे सफर में पाकिस्तान का सिर गर्व से ऊंचा रखा. उनकी ताकत और खूबसूरती ने हर पल को खास बना दिया और देश को जश्न मनाने की एक बड़ी वजह दी.

कौन है मिस्बाह अरशद?

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मीं मिस्बाह अरशद आज फैशन और ब्यूटी की दुनिया में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं. फिलहाल जर्मनी के म्यूनिख शहर में रह रहीं मिस्बाह ने सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी अपना लोहा मनवाया है. उन्होंने जर्मनी की मशहूर 'यूनिवर्सिटी ऑफ हेगन' से मनोविज्ञान यानी साइकोलॉजी की पढ़ाई की है. मिस्बाह के करियर को असली उड़ान तब मिली, जब उन्होंने 'मिस पाकिस्तान वर्ल्ड 2023' का ताज अपने सिर सजाया. वह 'मिस इंटरनेशनल' प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली आधिकारिक प्रतियोगी बनीं. मिस्बाह यहीं नहीं रुकीं; उन्होंने मिस ऑरा इंटरनेशनल 2023 और मिस सुप्रानेशनल 2024 जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हिस्सा लिया और दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई.   

"शुक्रगुजार रहूंगी, आज जहां हैं"

मिस्बाह जब मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता के लिए प्यूर्टो रिको रवाना हुई थीं, तो उनके पैर जमीन पर नहीं थे. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि वह हमेशा से इस पल का सपना देखती थीं. उन्होंने खुद से वादा किया था कि वह हर सुबह इस बात के लिए शुक्रगुजार रहेंगी कि वह आज वहीं हैं, जहां उन्हें होना चाहिए था.

प्यूर्टो रिको के इस सफर में मिस्बाह ने केवल फैशन ही नहीं, बल्कि अपने देश की संस्कृति को भी दुनिया के सामने पेश किया. वेलकम इवेंट में उन्होंने पाकिस्तान के पिंक लिली फूल से प्रेरित गुलाबी और हरे रंग का लिबास पहना था. उन्होंने बताया कि यह फूल मुश्किलों से लड़ने की ताकत और नारीत्व का प्रतीक है.

मिस यूनिवर्स इंडिया के साथ खिंचवाई फोटो

प्रतियोगिता के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु 'मारखोर' का रूप धरा. मिस्बाह ने इसे पाकिस्तान की हिम्मत और खूबसूरती का प्रतीक बताया. वहीं, प्रिलिमिनरी राउंड में उन्होंने समंदर की लहरों से प्रेरित एक खूबसूरत गाउन पहना, जिसे वियतनाम के डिजाइनर गुयेन तिएन ट्रुयेन ने तैयार किया था.

मिस्बाह ने भारतीय मॉडल कजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज मिलने पर बधाई भी दी और उनके साथ तस्वीरें भी साझा कीं. नतीजा भले ही जो भी रहा हो, मिस्बाह अरशद ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान छोड़ दी है.

यह भी पढ़ें | Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता, भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप हुई बाहर

यह भी पढ़ें | किताबों से ब्यूटी क्राउन तक, Psychology की छात्रा मिसबाह अरशद बनीं मिस यूनिवर्स पाकिस्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Misbah Arshad, Misbah Arshad Psychology Student, Pakistani Model, Miss Universe 2026 All 116 Contestants Names
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com