Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम कर लिया है. 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने विजेता का खिताब जीता. वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला ने तीसरा स्थान हासिल किया. भारत की प्रतिनिधि कजियाह लिज मेजो इस बार ताज जीतने से चूक गईं. उन्होंने कॉम्पटीशन के टॉप 30 में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह टॉप 12 में पहुंचने से पहले ही कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं.
जेनिफर बैरेटो कौन हैं? (Who is Jennifer Barreto?)
मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली जीतने वाली जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की प्रतिनिधि हैं. वो सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन ही नहीं, बल्कि हाई एजूकेशन और सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं. जेनिफर ने रिसर्च साइकोलॉजी (Research Psychology) में बैचलर की डिग्री ली है. इसके अलावा उनके पास दो मास्टर डिग्रियां हैं, जिनमें एक साइकोलॉजी और दूसरी क्लिनिकल सोशल वर्क में है. जेनिफर ने रिसर्च साइकोलॉजी (Research Psychology) में बैचलर की डिग्री ली है. इसके अलावा उनके पास दो मास्टर डिग्रियां हैं, जिनमें एक साइकोलॉजी और दूसरी क्लिनिकल सोशल वर्क में है.
साल 2021 में उन्होंने अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में फोर्ट हूड, टेक्सास में अपनी प्रोफेशनल जर्नी शुरू की. वहां वो फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत एजूकेटक और संकट-प्रतिक्रिया सहयोगी (Crisis Co-Responder) के तौर पर काम करती थीं. इस रोल के चलते वो घरेलू हिंसा और बाल शोषण से प्रभावित मिलेट्री परिवारी की मदद करती थीं. इसके साथ ही, नेताओं को रोकथाम और हस्तक्षेप संबंधी रणनीतियों पर ट्रेनिंग भी दी. जेनिफर ने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं