विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2023

सोशल मीडिया पर पूछा गया फेवरेट डांस कौन सा है, इस सवाल पर माधुरी-ऐश्वर्या पर भारी पड़ गईं करिश्मा कपूर

इन सभी फिल्मी गानों में से आपका ऐसा कौन सा फेवरेट गाना है, जिसमें दो एक्ट्रेस दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हों. ट्विटर पर ये सवाल हुआ तो फिल्म के शौकीनों ने अपने फेवरेट गाने बताना शुरू कर दिए.

सोशल मीडिया पर पूछा गया फेवरेट डांस कौन सा है, इस सवाल पर माधुरी-ऐश्वर्या पर भारी पड़ गईं करिश्मा कपूर
साथ में डांस करती इन एक्ट्रेसेस का सॉन्ग हो रहा वायरल.

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से गाने हैं, जिसमें दो एक्ट्रेस एक साथ डांस करती नजर आई हैं. कभी ये एक-दूसरे से डांस का मुकाबला होता है, तो कभी एक-दूसरे का साथ देने के लिए डांस होता है और कभी बस यूं ही दो सहेलियां खुशी बांटने के लिए झूम उठती हैं. इन सभी फिल्मी गानों में से आपका ऐसा कौन सा फेवरेट गाना है, जिसमें दो एक्ट्रेस दिल खोलकर डांस करती नजर आई हों. ट्विटर पर ये सवाल हुआ तो फिल्म के शौकीनों ने अपने फेवरेट गाने बताना शुरू कर दिए. बॉलीवुड की डांसिंग डीवा माधुरी दीक्षित का डांस तो सबसे ज्यादा बार आया, लेकिन उन पर भारी पड़ गईं करिश्मा कपूर.

यहां देखें वीडियो

कौन सा है आपका फेवरेट डांस

ट्विटर यूजर टेस्ट ऑफ सिनेमा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सवाल पूछा. सवाल था कि आपका पसंदीदा डांस सीन कौन सा है. इस सवाल के जवाब में ढेरों जवाब आने लगे. एक यूजर मीमांसा शेखर ने इस पर जवाब दिया. देवदास के गाने डोला रे डोला का सीन शेयर करते हुए मिमांसा शेखर ने लिखा कि, 'इससे बेहतर कोई डांस ऑफ हो, बॉलीवुड में तो बताएं. बेहतरीन तरीके से बना हुआ, जिसमें दो खूबसूरत एक्ट्रेस डांस कर रही हैं.'

माधुरी पर भारी करिश्मा

इसके बाद उन्होंने एक और डांस सीन शेयर किया. इस डांस सीन में करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित हैं. डांस ऑफ एन्वे के नाम से मशहूर ये सीन फिल्म दिल तो पागल का है. मिमांसा शेखर ने ही इस ट्वीट को भी शेयर किया, जिसके बाद यूजर्स करिश्मा कपूर के डांस की तारीफ करने लगे. कुछ यूजर्स ने लिखा कि, 'वाकई माधुरी दीक्षित के होते हुए भी करिश्मा कपूर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.'

कुछ यूजर्स ने इस सॉन्ग के अलावा लाज फिल्म का बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल सॉन्ग भी शेयर किया और कुछ को प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का पिंगा द पोरी डांस भी याद आया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dola Re Dola, Movie Buffs List, Best Dance Sequence In Films, Which Is Your Favourite Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com