विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2023

शीशे में महिला का चेहरा नहीं दिखा तो परेशान हो गई, लड़की को छूने के बाद डर गई... देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला वाशरूम में अकेली पाकर डरने लगती है. इस महिला को ऐसा लगता है मानो वो ज़िंदा ही नहीं है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

शीशे में महिला का चेहरा नहीं दिखा तो परेशान हो गई, लड़की को छूने के बाद डर गई... देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम हैरान हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वॉशरूम में एक महिला आती है. उसे वाशरूम में एक और लड़की मौजूद रहती है. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये होती है कि महिला का चेहरा शीशे में नहीं देखता है. इस कारण महिला परेशान हो जाती है. वो बिल्कुल डर जाती है. उसके बाद दूसरी लड़की आती है तो उसका भी चेहरा दिखने लगता है. महिला और डर जाती है. आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है. इसे जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला वाशरूम में अकेली पाकर डरने लगती है. इस महिला को ऐसा लगता है मानो वो ज़िंदा ही नहीं है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @ViralXfun नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 3 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये दोनों जुड़वां बहनें हैं. महिला को भ्रम में डालने के लिए ऐसा किया गया है. ये एक प्रैंक है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना फनी वीडियो मैंने नहीं देखा है. इस वीडियो को देखने के बाद और महिला का रिएक्शन देखने के बाद मैं पूरी तरह से दंग हो गया हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prank Video, Women Prank, Laughing Video, Viral And Trending Video, Latest Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com