विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2017

सांपों को निगल जाने वाला किंग कोबरा जब अजगर पर हमला कर बैठा, Video में देखें आगे क्या हुआ

कोबरा वैसे तो कई सांपों को निगलने की क्षमता रखता है. लेकिन क्या हो जब उसका सामना अजगर से हो जाए. सिंगापुर में ऐसी एक लड़ाई देखने को मिली है

सांपों को निगल जाने वाला किंग कोबरा जब अजगर पर हमला कर बैठा, Video में देखें आगे क्या हुआ
  • कोबरा और अजगर की टक्कर सोशल मीडिया में हो रही है वायरल
  • सिंगापुर में सामने आया है यह नजारा
  • किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है
नई दिल्ली: कोबरा वैसे तो कई सांपों को निगलने की क्षमता रखता है. लेकिन क्या हो जब उसका सामना अजगर से हो जाए. सिंगापुर में ऐसी एक लड़ाई देखने को मिली है. एक शख्स ने सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो शेयर किया है.  इसमें साफ दिख रहा है कि एक भारी-भरकम कोबरा अजगर की ओर धीरे-धीरे सरक रहा है लेकिन खतरे की आहट सुनते ही अजगर भी हमले के लिए तैयार हो जाता है. कोबरा को लगता है कि सामने वाला जीव कोई छोटा-मोटा जीव होगा और वह उसने मौका देखते ही अजगर की पूंछ के हिस्से में दांत गड़ा देता है. लेकिन अजगर भी बचाव में हमला कर देता है. इतने में कोबरा को भी लग जाता है कि सामने वाले से भिड़ना खतरे से खाली नहीं है. उसका सामना उसी के टक्कर वाले सांप से हो गया है. मौके की नजाकत को देख कोबरा वहां से भाग खड़ा होता है. 



वहीं आप एक दूसरे वीडियो में देख सकते हैं कि एक कोबरा कैसे एक दूसरे सांप को निगल लेता है और जब उसे पचा नहीं पाता है तो उगल देता है.  इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले यूट्यूब यूजर क्रिस्‍टोफर रेनोल्‍डस लिखते हैं, 'मैं और मेरी पत्‍नी अपनी मां के यहां से निकले थे कि तभी मेरी नजर इस सांप पर पड़ी. तब मैंने अपनी गाड़ी पीछे की और ताकि इसकी कुछ तस्‍वीरें खींच सकूं. और जो उन्‍होंने रिकॉर्ड किया वो शायद अब तक का सबसे वाहियात लेकिन फिर भी दिलचस्‍प फुटेज है. यह वीडियो 28 अप्रैल को अपलोड किया गया है. इसमें दिख रहा है कि काले रंग का एक विशाल सांप खुद से छोटे एक सांप को उगल रहा है. इसमें ज्‍यादा चकित करने वाली जो बात है वह यह कि उसके मुंह से निकला यह सांप अब भी जिंदा है.
 
लेखक के बारे में
img
मानस मिश्रा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cobra, Python, Singapore, Cobra Vs Python, Python Vs King Cobra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com