विज्ञापन

हम सिर्फ रेलवे स्टेशन पर मिलते हैं...दिन-रात की नौकरी ने छीन लिया साथ, लंदन में भारतीय कपल की कहानी वायरल

लंदन में रहने वाले एक भारतीय कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी व्यस्त जिंदगी और वर्क-लाइफ बैलेंस की सच्चाई दिखाई है. जानिए विदेश की जिंदगी का असली पहलू.

हम सिर्फ रेलवे स्टेशन पर मिलते हैं...दिन-रात की नौकरी ने छीन लिया साथ, लंदन में भारतीय कपल की कहानी वायरल
लंदन में ऐसा भी जीवन! पति-पत्नी की मुलाकात सिर्फ रेलवे स्टेशन पर

अक्सर लोग विदेश में रहने को बेहतर जीवन और आरामदायक दिनचर्या से जोड़ते हैं. लेकिन हाल ही में एक भारतीय कपल की कहानी ने इस धारणा को चुनौती दे दी है. लंदन में रहने वाले इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी मुश्किल भरी दिनचर्या दिखाई है.

सिर्फ स्टेशन पर होती है मुलाकात

इस वीडियो को जेबा सैफी नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो जुलाई 2025 में यूनाइटेड किंगडम गई थीं. वीडियो में वह एक ट्रेन स्टेशन पर अपने पार्टनर से मिलती नजर आती हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह मुलाकात भी बहुत छोटी होती है. जेबा जहां अपने दिन की शिफ्ट के लिए निकल रही होती हैं, वहीं उनके पति रात की शिफ्ट पूरी करके लौट रहे होते हैं. दोनों के पास घर पर साथ बैठने तक का समय नहीं होता. वे बताते हैं कि उनकी रोज़ की जिंदगी में यही कुछ मिनट ही साथ बिताने का मौका होता है.

देखें Video:

सोशल मीडिया की 'रियल बनाम रील' कहानी

वीडियो के कैप्शन में जेबा ने 'ब्रिटेन में रील लाइफ बनाम रियल लाइफ' लिखा है. इसमें उन्होंने दिखाया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली चमकदार जिंदगी असल में कितनी अलग होती है. उनके पति ने भी वीडियो में कहा कि विदेश में जिंदगी उतनी आसान नहीं है जितनी लोग समझते हैं. काम का दबाव और अलग-अलग शिफ्ट्स उनके निजी जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रहे हैं.

लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि उन्हें अपनी नौकरी बदल लेनी चाहिए. वहीं, कई लोगों ने उनके संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत का फल जरूर मिलेगा. कुछ ने इसे विदेश में काम करने वालों की असलियत बताया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: तलाक नहीं, किराए पर दे रही पति! पत्नी का अजीब ऑफर सुन दुनिया हैरान, बोली- हर महीने 85 हज़ार दो और ले जाओ

रियल केरल स्टोरी! रोज़ा खोलने से पहले बच्चे ने गाई गणेश स्तुति, केरल का ये Video जीत रहा दिल

अब रात में भी मिलेगी सूरज की रोशनी! अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 50,000 शीशे, रात को दिन बनाने की चल रही तैयारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com