विज्ञापन

बेटे-बहू ने बुजुर्ग को बोरे में बांधकर पार्सल कर दिया, कुरियर खुला तो जिंदा निकला, VIDEO सामने आया

Human parcel viral case in Bengaluru: बेंगलुरु के एक कुरियर ऑफिस में एक परिवार एक बहुत बड़ा बॉक्स लेकर पहुंचा. जब कर्मचारियों ने संदेह होने पर पैकेट के बारे में पूछताछ की और उसे खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए.

बेटे-बहू ने बुजुर्ग को बोरे में बांधकर पार्सल कर दिया, कुरियर खुला तो जिंदा निकला, VIDEO सामने आया
Elderly man packed in box
  • बेंगलुरु में एक परिवार ने सोशल मीडिया रील के लिए बुजुर्ग को पार्सल बॉक्स में बंद कर कूरियर ऑफिस पहुंचाया था
  • परिवार ने त्यौहारों की भीड़ को दिखाने के लिए इंसान को कूरियर के जरिए भेजना जरूरी बताया था
  • बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे कूरियर कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया

सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स की भूख किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है, इसका एक हैरान कर देने वाला मामला बेंगलुरु से सामने आया है. यहां एक परिवार ने 'ह्यूमन पार्सल' (पार्सल में इंसान) बनाकर रील शूट करने की कोशिश की, जिससे कुरियर ऑफिस के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जब कुरियर ऑफिस में एक परिवार एक बहुत बड़ा बॉक्स लेकर पहुंचा. जब कर्मचारियों ने संदेह होने पर पैकेट के बारे में पूछताछ की और उसे खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए. उस बॉक्स के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति (महिला के पिता) बंद थे. पूछताछ में पता चला कि इस पूरी साजिश में एक महिला, उसका पति, सास और देवर शामिल थे. उन्होंने महिला के पिता को ही पार्सल के अंदर बंद कर दिया था.  

ह्यूमन पैकेज भेजने के पीछे अजीब तर्क 

परिवार का कहना था कि वे रमजान और उगादी के त्यौहारों के दौरान होने वाली भीड़ पर एक रील बनाना चाहते थे. उनका आइडिया यह दिखाना था कि त्यौहारों पर बसों के टिकट मिलना इतना मुश्किल है कि इंसान को 'कुरियर' के जरिए भेजना ही एकमात्र विकल्प बचा है. 

ये भी पढ़ें: करोड़पति बाप का इकलौता बेटा, दिल्ली में रील की सनक में खुद को लाइव वीडियो में गोली मारने वाला शख्स कौन था?

बुजुर्ग को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

जब बॉक्स खोला गया तो बुजुर्ग की स्थिति ठीक नहीं थी. उन्हें सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही थी. कुरियर कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया. हैरानी की बात यह है कि स्थिति बिगड़ने के बावजूद परिवार वाले कर्मचारियों से बहस करने लगे कि वे इतनी दूर से आए हैं, इसलिए उनका 'पार्सल' स्वीकार किया जाए.

पुलिस ने मंगवाई माफी, हिदायत देकर छोड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिवार को थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी के बयान दर्ज किए. बाद में परिवार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक माफीनामा वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने माना कि उनका यह कृत्य बेहद गैर-जिम्मेदाराना था. पुलिस ने परिवार को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया है कि भविष्य में इस तरह के जानलेवा स्टंट या रील बनाने की कोशिश न की जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Human Parcel Viral Case, Social Media Reel Craze, Human Courier Stunt, Bengaluru Courier Office Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com