हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. सोशल मीडिया पर आए दिन प्रतिभाशाली लोगों के वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जो कई बार दिल को छू जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में लद्दाख के बच्चों के एक ग्रुप (group of kids singing) को अपनी सुरीली आवाज (adorable video) का जादू बिखेरते देखा जा रहा है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर भी उनके कायल हो गए हैं.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाल ही में इंटरनेट पर हर किसी को अपना दीवाना बनाता बच्चों का यह वीडियो तेजी से वायरल (gone viral on social media) हो रहा है. वायरल हो रहे इस खूबसूरत वीडियो में लद्दाख (Leh, Ladakh) में टोपी पहने लगभग 10 प्यारे बच्चों को गाना गाते हुए देखा जा सकता है. बच्चों की आवाज इतनी प्यारी है कि इसे सुनकर आपके चेहरे भी खिल उठेंगे. प्रतीक कुहड़ (Prateek Kuhad) और अंकुर तिवारी (Ankur Tewari) का मशहूर गाना (famous song) 'दिल बेपरवाह' (Dil Beparvah) गाते हुए बच्चों के एक ग्रुप का यह वीडियो हर किसी के दिल को छू रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram stories) पर यह वीडियो ट्रैवल ब्लॉगर और इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर स्नेहा देसाई ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में बताया कि अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने नुब्रा घाटी (Nubra valley) में इन बच्चों को गाना गाते हुए देखा था. उन्होंने लिखा, 'कोई इतना प्यारा कैसे गा सकता है. मेरी नुब्रा यात्रा का मुख्य आकर्षण इन नन्हें कलाकारों को परफॉर्म करते देखना था. मैं उन्हें घंटों परफॉर्म करते हुए देख सकती थी.'
साइकिल पर पैडल मारकर जीत सकते हैं ये दिलचस्प कार रेस, इनाम में मिलेगी गजब की फिटनेस
वीडियो में टोपी पहने लगभग 10 प्यारे बच्चों के इस ग्रुप को गाना गाते हुए देखा जा रहा है. बच्चों की यह सुरीली आवाज यूजर्स को अपना दीवाना बना रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन के जरिए प्यार लुटा रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर प्रतीक कुहड़ ने कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट भी किया है. दूसरी तरफ कई यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और इन नन्हें कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
देखें वीडियो- अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने साथ बिताया क्वालिटी टाइम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं