रोमांच के शौकीनों के लिए पैराग्लाइडिंग किसी एडवेंचर से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग के वायरल वीडियोज देखकर ही दिल खुश हो जाता है. खुली हवा में पक्षियों की तरह उड़ना भला किसे पसंद नहीं होगा. वहीं इंटरनेट पर वायरल कुछ पैराग्लाइडिंग वीडियोज आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट भी कर सकते हैं. आपको कुछ समय पहले वायरल एक शख्स का वीडियो तो याद ही होगा, जिसमें वो 'भाई किसी तरह लैंड करा दे' कहकर चर्चा का विषय बन गया था. अब हाल यह है कि आए दिन लोग अपनी पैराग्लाइडिंग ट्रिप से जुड़ी मेमोरी सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे यादगार बना रहे हैं. आपने इंसानों को पैराग्लाइडिंग करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी पालतू जानवर को हवा की सैर करते देखा है...अगर आपका जवाब न है, तो यह वीडियो तो देखना बनता है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इंटरनेट पर एक बार फिर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स अपने डॉगी के साथ पैराग्लाइडिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में ऊपर की ओर इंसान है और नीचे तरफ डॉगी को बंधा हुआ है. वीडियो वाकई देखने में तो बेहद शानदार लग रहा है. वीडियो को देखकर लग रहा है कि डॉगी भी हवा की सैर करते हुए खुश है. देखने में तो यह किसी सपने से कम नहीं लग रहा. वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रहा है. खासतौर पर डॉग लवर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
यहां देखें फोटोज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'insta.animals' पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो में हवा में उड़ते डॉगी का रिएक्शन देखते ही बनता है. इस पुराने वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स एक बार अपना प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने डॉगी के इस तरह से पैराग्लाइडिंग करने को अमेजिंग बताया है.
देखें वीडियो- कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट पर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं