सोशल मीडिया पर इन दिनों पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पैराग्लाइडिंग पायलट हवा में उड़ते हुए पेड़ की टहनियों के पास पहुंचता है और वहां से कुछ पत्तियां तोड़कर अपनी महिला यात्री को देता नजर आ रहा है. इस अनोखे अंदाज को देखकर कुछ लोग मुस्कुरा रहे हैं, तो कई लोग इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बता रहे हैं. यह वीडियो किस जगह का है अभी ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.
हवा में उड़ते-उड़ते तोड़ लिए पत्ते
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पायलट पहाड़ी इलाके के ऊपर पैराग्लाइडिंग कर रहा है. इसी दौरान वह पेड़ों के काफी करीब पहुंच जाता है और हाथ बढ़ाकर कुछ पत्तियां तोड़ लेता है. इसके बाद वह उन पत्तियों को अपनी महिला यात्री को देते हुए कहता है, 'मैडम, फूल तो मिले नहीं, इसलिए आपके लिए पत्ते ही ले आया हूं.'
A paragliding pilot took a woman paragliding and, while flying over the mountains, plucked some leaves from a tree in mid-air. He then said, "Couldn't find any flowers for you, so I picked these leaves instead. Here, these are for you."
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 21, 2026
Should he really be doing things like this… pic.twitter.com/KcnrrfjfMS
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बहस का सिलसिला शुरू हो गया है. कई लोगों को पायलट का यह अंदाज मजेदार और दिलचस्प लगा. उनका कहना है कि पायलट ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए ऐसा किया होगा. वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने इस हरकत पर सवाल उठाए हैं.उनका कहना है कि पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. ऐसे में पेड़ों के बेहद करीब जाकर पत्तियां तोड़ना जोखिम भरा कदम माना जा रहा है.
प्रोफेशनल व्यवहार पर उठे सवाल
इस वीडियो को @SaffronChargers नाम के सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किया गया है. लोग वीडियो देखकर पायलट के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. पोस्ट में कहा गया कि ड्यूटी के दौरान पायलट को पूरी तरह प्रोफेशनल रहना चाहिए और किसी भी तरह का अननेसेसरी जोखिम नहीं लेना चाहिए. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है. इसके बावजूद यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग सुरक्षा बनाम मनोरंजन को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
ये भी पढ़ें: हमारी नदियां रो रही हैं... 6 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाकर लोगों को जगा रहा है यह शख्स, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं