विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2022

Video: शादी के कॉन्ट्रैक्ट के बाद अब पति पत्नी को पिज्जा हट देगा हर महीने ट्रीट, जानिए वजह

Free Pizza Viral News: सोशल मीडिया पर असम के एक कपल का कुछ चीजों को लेकर हुआ कॉन्ट्रैक्ट एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, पिज़्ज़ा हट इंडिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस कपल को हर महीने पिज्जा देने की घोषणा की है. पढ़ें क्या पूरा माजरा.

Video: शादी के कॉन्ट्रैक्ट के बाद अब पति पत्नी को पिज्जा हट देगा हर महीने ट्रीट, जानिए वजह

Assam Couple Viral Video: शादी हर किसी के लिए काफी खास दिन होता है, जिसे लोग स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते. वहीं दूल्हा-दुल्हन शादी से पहले से या फिर शादी की रस्मों के बीच तक एक-दूसरे को समझने या समझाने में बिजी रहते हैं. इस दौरान कई बार कुछ लोग अनोखे तरीके भी खोज निकालते हैं, जो ज्यादातर टीवी सीरियल या फिर फिल्मों में देखने को मिलते हैं. बीते जून का एक शादी कॉन्ट्रैक्ट तो आपको याद ही होगा, जिसमें शादी से पहले एक ऐसा करार किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. दरअसल, असम में शादी से ठीक पहले एक कपल ने खाने के अनुबंध पर साइन किए थे, जिसके बाद अब पिज्जा हट ने इन दोनों को हर महीने पिज्जा देने का फैसला किया है. आइए आपको बताते हैं क्या है मामला.

यहां देखें वीडियो

दरअसल, इसी साल जून के महीने में असम में शादी से ठीक पहले एक कपल ने रस्मों के बीच छोटी-छोटी चीज़ों का मजेदार स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसमें कई बातें शामिल थीं, जैसे- हर दिन जिम जाना, हर 15 दिनों के बाद शॉपिंग करना और हर महीने एक बार पिज़्ज़ा डेट पर जाना शामिल है, जो चीजें वे एक साथ करना चाहते हैं. इस बार करवा चौथ के मौके पर पिज्जा हट ने दोनों को एक बढ़िया सरप्राइज दिया है. दरअसल, करवा चौथ के मौके पर पिज्जा हट ने इन दोनों को हर महीने पिज्जा देने का फैसला किया है. 

पिज़्ज़ा हट इंडिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ये घोषणा की. आउटलेट ने लिखा, 'अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए एक महीने में एक पिज्जा !! यही वह सौदा है, जिसके लिए हम जी रहे हैं. सभी पिज्जा पसंद करने वाले खुश जोड़ों को करवा चौथ की शुभकामनाएं.' ये घोषणा असम के इस कपल के वीडियो के साथ की गई है.

* ""'Video: शिकार पर घात लगाए बैठी थी शेरनी, मृग के हमले से दुम दबाकर भागने को हुई मजबूर
* 'Video:आग की लपटों के बीच बाहों में बाहें डालकर एक दूजे में गुम थे दूल्हा-दुल्हन, देखकर लोगों की बढ़ीं धड़कनें
* "Video: बंदर से मस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा, बाल खींचकर सिखाया सबक

देखें वीडियो- दिशा पटानी और इरफान पठान मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Pizza, Assam Couple Viral, Assam Couple Viral Video, Pizza Hut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com