विज्ञापन

कीड़े-मकोड़े, गंदगी, बड़े-बड़े पिज्जा ब्रांड में लापरवाही से बन रहा फूड; मुंबई में Domino's-Pizza Hut पर एक्शन

मुंबई में FDA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई पिज्जा आउटलेट और होटल के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. इसमें डोमिनोज, पिज्जा हट जैसे आउटलेट भी शामिल हैं.

कीड़े-मकोड़े, गंदगी, बड़े-बड़े पिज्जा ब्रांड में लापरवाही से बन रहा फूड; मुंबई में Domino's-Pizza Hut पर एक्शन
FDA ने 104 जगहों पर छापा मारा.
मुंबई:

मुंबई में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की टीमों ने 11 अगस्त को डोमिनोज पिज्जा, KFC, पिज्जा हट, मैकडॉनल्ड्स, सबवे, बर्गर किंग, स्टारबक्स और मोंगिनिस जैसे बड़े इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड्स के 104 आउटलेट्स की जांच की. इनमें से कई जगहों पर बड़े पैमाने पर गंदगी, कीड़े-मकोड़े जैसी गंभीर लापरवाहियां देखने को मिलीं.

इसके बाद मुंबई में डोमिनोज के 3 आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. FDA ने विले पार्ले (वेस्ट), बोरीवली (वेस्ट) और घाटकोपर (वेस्ट) में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट्स के लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए.

साफ-सफाई और फूड सेफ्टी के नियमों का पालन न करने के कारण 2 चेन रेस्टोरेंट आउटलेट्स का कामकाज तुरंत रोकने का आदेश दिया गया. वहीं, FDA ने मुंबई और सतारा में 5 प्रमुख चेन रेस्टोरेंट आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए.

क्या-क्या लापरवाहियां सामने आईं?

मुंबई में डोमिनोज की ब्रांचों की जांच में नियमों का पालन न करने , कीड़ों-मकोड़ों की मौजूदगी, खाना बनाने की जगह पर गंदगी, पानी की टेस्ट रिपोर्ट न होना और FIFO/FEFO स्टोरेज तरीकों की कमी जैसी कमियां पाई गईं.

अकोला पिज्जा हट में घटिया क्वालिटी का पनीर मिला. पिज्जा हट (सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड) से 17,600 रुपये की कीमत का 55 किलो गलत लेबल वाला और घटिया क्वालिटी का फ्रोजन पनीर जब्त किया गया.

मलकापुर (कराड) में डोमिनोज पिज्जा और कराड, सतारा में सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड (पिज्जा हट) के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए. सैफायर फूड्स (कराड) की जांच में गंभीर कमियां पाई गईं, जिनमें शाकाहारी और मांसाहारी पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन और बेकिंग पैन का न होना शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

कराड में सैफायर फूड्स सॉस की बोतलें, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो सीजनिंग पैकेट इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिन पर जरूरी पैकिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी.

साफ-सफाई, वेंटिलेशन और कीड़ों-मकोड़ों की रोकथाम में गंभीर कमियों के कारण भांडुप (मुंबई) में 'मुंबई मेट्रो ढाबा' और 'गुलशन दा पंजाबी ढाबा' के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए. FDA ने नासिक में 5 जगहों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए, जिनमें होटल सयाली रेस्टोरेंट एंड बार, होटल छोटे मियां, मणि मार्क, अभिषेक बेकरी और मोहनलाल नमकीन शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

घटिया क्वालिटी का दूध-दही-घी भी जब्त

पूरे राज्य में 3,27,714 रुपये की कीमत का 1,150 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध घटिया क्वालिटी और मिलावटी दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स जब्त किए गए.

रायगढ़ में, अधिकारियों ने एक बिना रजिस्ट्रेशन वाले ऑपरेटर (मातेश्वरी फूड्स) को पकड़ा और 34,302 रुपये का 618 लीटर संदिग्ध घटिया क्वालिटी का पाश्चराइज्ड गाय का दूध जब्त किया.

अधिकारियों ने नासिक के संडे पेठ में एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली फर्म से 2,75,812 रुपये का 397.6 किलोग्राम संदिग्ध घटिया क्वालिटी का गाय का घी (ब्रांड: KMP कृष्णा, मधुली, श्रीमायी) जब्त किया.

गुटखा और पान मसाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पान मसाला और गुटखा के खिलाफ एक स्पेशल ऑपरेशन में 15 जगहों पर जांच के दौरान 25.16 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया.

बैन किए गए गुटखा और पान मसाला को गैर-कानूनी तरीके से रखने, बेचने और ट्रांसपोर्ट करने के लिए पूरे राज्य में कुल 12 FIR दर्ज की गईं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

FDA ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे FSSAI लाइसेंस को प्रमुखता से दिखाएं, पानी और खाने की नियमित टेस्टिंग करें, पेस्ट कंट्रोल सुनिश्चित करें और स्टाफ के हेल्थ रिकॉर्ड बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FDA, Food Quality And Safety, Pizza Hut, Domino's, FSSAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com