कुछ देसी कलाकार अपने देसी स्वैग के साथ कुछ ऐसा कर गुजरते हैं कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं. गुरु रंधावा के सुपरहिट पंजाबी सॉन्ग 'नखरा तेरा नी, हाई रेटेड गबरू नु मारे' पर कई सारे डांस परफॉर्मेंस आपने देखे होंगे, लेकिन इसका ऐसा देसीकरण होते नहीं देखा होगा. पार्टियों से लेकर शादियों में बजने वाले इस धमाकेदार गाने का यह वर्जन आपको भी चौंका देगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं देसी अंदाज में इस गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं, म्यूजिक देने के लिए उनके हाथों में कोई इंस्ट्रूमेंट नहीं, बल्कि स्टील के बर्तन नजर आ रहे हैं. इस मजेदार वीडियो को देख नेटिजन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिलाओं ने किया गिद्दा
वीडियो में एक महिला एकदम देसी अंदाज में सिर पर दुपट्टा लिए ठुमक-ठुमक कर गुरु रंधावा के इस सुपरहिट गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके चारों और दूसरी महिलाएं खड़ी नजर आ रही हैं, जो तालियों और बर्तनों से म्यूजिक देती दिख रही हैं. वीडियो में एक महिला गिद्दा करती दिखाई दे रही हैं, जो पंजाब का एक लोक नृत्य है. इस कमाल के डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, 'High Rated Gabru, बेस्ट रीमेक एवर'.
Barack Obama ने शेयर किया अनोखे गायकों का शानदार Video, देखते ही देखते हो गया Viral
लाखों बार देखा गया वीडियो
वीडियो पर 2 लाख 70 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर महिलाओं के इन देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सॉन्ग गीत-संगीत में बदल गया'. वहीं एक यूजर ने रियलिटी शो के जज के अंदाज में लिखा, 'आप मुंबई आ रहे हो'. इस धमाकेदार सॉन्ग पर ये देसी डांस सच में कुछ अलग नजर आ रहा है.
देखें वीडियो- सैफ अली खान बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम के साथ हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं