विज्ञापन

गैस खत्म हो गई तो क्या हुआ! लोगों ने खाना बनाने के ऐसे-ऐसे जुगाड़ निकाले कि Video वायरल हो गया

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गैस खत्म होने के बाद खाना बनाने के अनोखे जुगाड़ दिखाए गए हैं. एक शख्स प्रेस पर रोटी बनाता दिखा, जबकि दूसरे वीडियो में इलेक्ट्रिक रॉड से सब्जी पकाने का तरीका दिखाया गया.

गैस खत्म हो गई तो क्या हुआ! लोगों ने खाना बनाने के ऐसे-ऐसे जुगाड़ निकाले कि Video वायरल हो गया
गैस खत्म हुई तो शख्स ने प्रेस पर बना ली रोटी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा जुगाड़

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग गैस खत्म होने के बाद खाना बनाने के लिए अनोखे जुगाड़ करते दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गैस खत्म होने के बाद रोटी बनाने के लिए प्रेस का इस्तेमाल कर रहा है.

गर्म प्रेस पर बनाई रोटी

वायरल वीडियो में शख्स पहले आटे की रोटी बेलता है. इसके बाद वह गर्म किए हुए उल्टे रखे प्रेस पर रोटी रख देता है, ठीक उसी तरह जैसे तवे पर रोटी सेंकी जाती है. कुछ ही देर में रोटी सिककर तैयार हो जाती है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शख्स काफी आराम से प्रेस पर रोटी बना लेता है. इस वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि- ऐसे कंटेंट क्रिएटर सरकार की बदनामी करा रहे हैं… इन पर देशद्रोह का केस लगना चाहिए.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, रोटी तो बन गई, लेकिन सब्जी बनाने का दूसरा जुगाड़ भी ढूंढना पड़ेगा. दूसरे यूजर ने लिखा, न इंडक्शन की जरूरत, न गैस चूल्हे की। भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है.

देखें Video:

दूसरे वीडियो में रॉड से पक रही सब्जी

इसी तरह एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गैस खत्म होने के बाद सब्जी पकाने का अलग ही जुगाड़ दिखाया गया है. वीडियो में एक एल्युमिनियम के बर्तन में सब्जी रखी हुई है और उसमें पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड डालकर सब्जी पकाई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉड की गर्मी से सब्जी धीरे-धीरे पकने लगती है. 

इस वीडियो पर भी यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बस इसमें चमचा डालकर चलाना मत. दूसरे यूजर ने लिखा, गलती से हाथ मत लगा देना, नहीं तो नया आविष्कार हो जाएगा. वहीं एक यूजर ने लिखा कि, असल में इस तरह से खाना पकाना संभव नहीं है.

गैस की कमी की चर्चा के बीच वायरल हो रहे वीडियो

दरअसल, इन दिनों मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण लोगों के बीच गैस की कमी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. इसी वजह से कई लोग पहले से गैस सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि कई जगह गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लाइनें भी लग रही हैं. ऐसे माहौल में सोशल मीडिया पर लोग गैस खत्म होने पर खाना बनाने के अलग-अलग जुगाड़ बता रहे हैं. हालांकि, इनमें से कई वीडियो सिर्फ लोगों को मनोरंजन करने के लिए भी बनाए गए हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 4 साल में 3.5 लाख से 65 लाख पहुंची सैलरी! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया सीक्रेट, सफलता की कहानी वायरल

देखी नहीं होगी चोरी की ऐसी तरकीब! हैदराबाद के बड़े अस्पताल में हो गया खेल, Video से खुली पोल

मल दान करके कमा सकते हैं करोड़ों? वायरल Video में महिला का दावा सुन चौंक जाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Jugaad Video, Cooking Without Gas, How To Cook Food Without Lpg Gas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com