विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 'Police' लिखी वैगन-आर से उतरे शख्स ने चुराए पौधे, वायरल हुआ CCTV वीडियो

सीसीटीवी में दिख रही डेट और टाइम के मुताबिक, ये घटना 29 सितंबर 2026 को शाम 5 बजकर 14 मिनट पर उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 'Police' लिखी वैगन-आर से उतरे शख्स ने चुराए पौधे, वायरल हुआ CCTV वीडियो
डिवाइडर से उखाड़े पेड़ को अपनी गाड़ी की डिग्गी में रखते हुए शख्स की तस्वीर.
X@Arjun5chaudhary

Viral Video: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक ऐसी वारदात रिकॉर्ड हुई है जिसने पिछले साल लखनऊ में हुई गमला चोरी को घटना की यादों को ताजा कर दिया है. करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस इकोनॉमिक कॉरिडोर पर एक शख्स को पौधे चुराते देखा गया है. खास बात यह है कि वो जिस वैगन-आर गाड़ी में बैठकर आया था, उसके पिछले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा है.

गाड़ी का नंबर दिख रहा है

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह से कमेंट्स कर रहे हैं. 1 मिनट के इस क्लिप में गाड़ी का नंबर- UP12BM7647 साफ नजर आ रहा है, जिसके जरिए कुछ लोग खुद ऑनर का पता लगाने की कोशिश में भी जुट गए हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि गाड़ी एक फ्लाईओवर के किनारे रुकती है. इसके बाद उसमें से काले कपड़े पहने एक शख्स उतरता है और एक पौधा उखाड़कर गाड़ी की डिग्गी में रखने की कोशिश करता है, लेकिन फिर वो उसे पिछली सीट पर रखकर गाड़ी में बैठ जाता है.

लखनऊ-जयपुर में ऐसा ही हो चुका है

यह पूरी घटना बागपत के टटीरी कस्बे और बड़ौत के बीच की बताई जा रही है. इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के एक्शन लेने की जानकारी नहीं मिली है. लखनऊ और जयपुर में सीएम के कार्यक्रम के बाद भी सड़कों से लोगों को गतले उठाकर ले जाते हुए देखा गया था, लेकिन तब भी कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं हुई थी. लेकिन लोगों ने उन वीडियोज को देखकर बहुत हैरानी जताई थी.

बागपत पुलिस ने दिया जवाब

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में बागपत पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए बताया, 'इस संबंध में थाना बड़ौत पर वर्तमान तक कोई सूचना या लिखित तहरीर नहीं दी गई है. संबंधित एनएचएआई विभाग ने भी अभी तक कोई शिकायत नहीं की है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

एक यूजर ने लिखा, 'उसने एक पेड़ लिया, भला ये भी कोई चोरी हुई.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज के समय में प्राइवेट गाड़ियों पर, खासकर पीछे वाले शीशे पर पुलिस का लोगो लगाकर रॉब दिखाने की प्रथा जोरशोर से चल रही है. इस पर संबंधित विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये प्लांट कौन सा है जिसके लिए इतना रिस्क लिया जा रहा था.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ऐसे चोरों को चौराहे पर जूते मारो.'

यह भी पढ़ें : आगरा के उबर टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी के दम पर कमाया पैसा और सम्मान, लोग बोले- 'इनके जैसे बने'

यह भी पढ़ें : इंडियन कपल ने बताया सिंगापुर में एक महीने रहने का खर्च, कहा- 'हम 1BHK में रहते हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Dehradun Expressway, Viral Video, CCTV, Maruti Suzuki Wagon R, Plant Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com