वृंदावन की आस्था और भक्ति का एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विदेशी महिला और पुरुष श्रद्धालु राधा कुंड में पूरी श्रद्धा के साथ दंडवत परिक्रमा करते नजर आ रहे हैं. भीषण गर्मी के बावजूद उनकी अटूट आस्था और समर्पण ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
भक्ति में लीन दिखे विदेशी श्रद्धालु
वायरल वीडियो में विदेशी श्रद्धालु जमीन पर लेट-लेटकर दंडवत परिक्रमा करते दिखाई दे रहे हैं. हर दंडवत के बाद वे आगे बढ़ते हैं और फिर दोबारा प्रणाम करते हैं. यह परिक्रमा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रति गहरी श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर shyama_malini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 69 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 1.47 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की भक्ति की सराहना कर रहे हैं.
लोगों ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "राधे-राधे... गोवर्धन और राधा कुंड एक बार जरूर जाना चाहिए, यह भी बड़े सौभाग्य की बात है." वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "यह कौन-सा गेम है? देखने में तो मजेदार लग रहा है." कई लोगों ने सिर्फ 'राधे-राधे' लिखकर अपनी आस्था भी जाहिर की.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर अचानक गिरी पेड़ की डाल, हेलमेट न पहनने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, VIDEO वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं