बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सड़क पर बाइक चला रहे एक शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. चलते-चलते अचानक पेड़ की एक सूखी डाल उसके सिर पर आ गिरी. इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हेलमेट पहनने का इम्पोर्टेंस भी बता रहे हैं.
चलती बाइक पर अचानक गिरी पेड़ की डाल
जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके की राम मंदिर रोड की है. 52 वर्षीय सतीश रोज की तरह बाइक से काम पर जा रहे थे. तभी अचानक सड़क किनारे खड़े पेड़ की सूखी डाल टूटकर सीधे उनके सिर पर आ गिरी. जोरदार टक्कर लगने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े.
A 52-year-old biker suffered critical head injuries and slipped into a coma after a dry tree branch fell on him while he was riding along Ram Mandir Road in Bengaluru's Rajajinagar area.
— NDTV (@ndtv) June 27, 2026
The victim, identified as Satish, was on his way to work when a branch suddenly broke off… pic.twitter.com/9SKE86GqCR
हेलमेट नहीं पहनने से आई गंभीर चोट
आप वीडियो में देख सकते हैं कि सतीश ने हेलमेट नहीं पहना था. सिर पर सीधे चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ समय के लिए बेहोश हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई. फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है.
वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कमेंट दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह हादसा दुखद है, लेकिन इससे हेलमेट पहनने की जरूरत भी समझ आती है. दूसरे यूजर ने कहा कि अगर पेड़ों की समय पर कटाई होती तो शायद यह हादसा टल सकता था. वहीं एक अन्य यूजर ने बताया कि उसके साथ भी ऐसा हादसा हुआ था, लेकिन हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान बच गई.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
यह भी पढ़ें: 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी... दुबई का नया नियम सुनकर लोग बोले- ऐसी नौकरी तो हम भी डिजर्व करते हैं
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं