विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर समय मिलते ही वृंदावन पहुंच जाते हैं. अब अक्षय तृतीया के खास मौके पर दोनों वहां पहुंचे हैं. क्रिकेटर के फैन पेज ने वहां का वीडियो शेयर किया है. हालांकि, यह पक्का नहीं है कि यह वीडियो कल का है या आज का. वीडियो में, विराट कोहली ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था, जबकि अनुष्का शर्मा को सफेद सलवार सूट में देखा गया. इस पोस्ट को Instagram पर @wrogn.virat नाम के पेज ने शेयर किया है. इसके साथ लिखा है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे. वहीं ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, रविवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर 'कपल गोल्स' सेट किए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो में अनुष्का अपने पति को प्यार भरी नजरों से देखती हुई नजर आ रही हैं, इस पर फैंस ने कमेंट किया, "कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें वैसे देखे जैसे अनुष्का विराट को देखती है." विराट-अनुष्का का यह अपीयरेंस जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz के उस तस्वीर विवाद पर प्रतिक्रिया देने के बाद आया है, जो कुछ दिन पहले सामने आया था.
यह भी पढ़ें - 'जवान' डायरेक्टर Atlee के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी प्रिया दूसरी बार बनीं मां, सेलेब्स ने यूं दी बधाई
बता दें कि हाल ही में फैंस ने LizLaz की Instagram पोस्ट पर विराट कोहली के प्रोफाइल से एक 'लाइक' देखा था, जिससे चारों ओर अटकलों का बाजार गर्म हो गया. लाइक करने और फिर अनलाइक करने के इस विवाद के बाद जर्मन इन्फ्लुएंसर ने मीडिया के साथ अपने विचार शेयर किए.
LizLaz ने मीडिया से क्या कहा
अचानक सुर्खियों में आने के बारे में बात करते हुए LizLaz ने Hindustan Times से कहा, "सच कहूं तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने इसे लाइक किया, लेकिन फिर जब उन्होंने इसे अनलाइक कर दिया तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा, क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया? उन्होंने इसे खबर कैसे बना दिया? शायद इसके पीछे उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और मैं उनकी तरफ से मिले सपोर्ट की सराहना करती हूं"
यह भी पढ़ें - जब सपनों के लिए बिक गया जुहू का आलीशान बंगला, मनोज कुमार की ‘क्रांति' के पीछे छुपी असली कुर्बानी
LizLaz ने माना कि उन्हें पता ही नहीं था कि यह पूरी बात इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी. "यह बहुत ही अजीब था, क्योंकि जब मैं सोकर उठी, तो मैं हर तरफ खबरों में छाई हुई थी. मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने मेरी तस्वीर कब लाइक की थी. मुझे तो इस बारे में खबरों से ही पता चला. बहुत से लोगों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में लिखे गए आर्टिकल मिले और उन्होंने उन्हें मेरे DM में भेज दिया. आज मुझे बहुत सारे मैसेज मिले. लोग इस बात को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित थे."
इस चर्चा के बीच LizLaz का एक पुराना वीडियो भी फिर से सामने आया, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अपना समर्थन जाहिर कर रही थीं. उन्होंने बताया कि पिछले साल के IPL सीजन के दौरान वह अपने बेंगलुरु वाले फैन्स के साथ एक मैच देखने गई थीं.
कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है. दोनों के दो बच्चे -वामिका और अकाय हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं