विज्ञापन

ये कैसी सुरक्षा! वृंदावन में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं से सुरक्षाकर्मियों की हाथापाई, पुलिस भी देखती रही

बैरिकेटिंग के अंदर मंदिर में दर्शन के लिए जाते श्रद्धांलुओं को आधा दर्शन के करीब सुरक्षा कर्मियों ने रोका और उनके साथ अभद्रता और हाथापाई की. यही नहीं एक युवक का तो बाल खींचकर मंदिर से बाहर निकाल दिया.

ये कैसी सुरक्षा! वृंदावन में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं से सुरक्षाकर्मियों की हाथापाई, पुलिस भी देखती रही
vriandavan viral video
  • बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल
  • वीडियो में सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को रोककर उनके साथ हाथापाई की
  • वृद्ध माता-पिता ने बेटे के साथ मारपीट न करने की गुहार लगाई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी बात नहीं मानी
वृंदावन:

मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा कर्मियों की श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख अब लोग सवाल कर रहे हैं कि एक तरफ सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता से दर्शन कराने का निर्देश देती है, लेकिन मंदिर परिसर में परिवार के साथ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ ऐसी अभद्रता की जा रही है मानो उसने न जाने कितना संगीन अपराध कर दिया हो. 

पुलिस देखती रही और पीटते रहे सुरक्षाकर्मी 

बैरिकेटिंग के अंदर मंदिर में दर्शन के लिए जाते श्रद्धांलुओं को आधा दर्शन के करीब सुरक्षा कर्मियों ने रोका और उनके साथ अभद्रता और हाथापाई की. यही नहीं एक युवक का तो बाल खींचकर मंदिर से बाहर निकाल दिया. इस दौरान युवक के बेबस वृद्ध माता-पिता बेटे के साथ अभद्रता और मारपीट न करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु की सुरक्षा की बजाय उसकी पिटाई कर दी.मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूक दर्शक बन पूरे मामले को देखते रहे और उन्होंने भी मामले को शांत कराने का प्रयास नहीं किया.

कई बार आई ऐसी तस्वीरें 

मंदिर परिसर ने भगवान ने दरबार में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की बत्तमीजी अभद्रता और मारपीट होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार मंदिर में ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं.आए दिन आने वाली इन्हीं तस्वीरों के चलते सुप्रीम कोर्ट के निदेश पर हाई पावर कमेटी का गठन किया था. अब देखना होगा कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर किस तरह की कार्यवाही होती है. 

लेखक के बारे में
img
Saurabh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Up News Today, Vridnavan News, Vrindavan Viral Video, Vrindavan Banke Bihari Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com