YouTuber throuple relationship: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कोई न कोई हैरान कर देने वाली कहानी वायरल होती रहती है, लेकिन इस बार मामला एक मां, बेटी और यूट्यूबर के रिश्ते का है. 29 साल के निक यार्डी (Nick Yardy) ने फरवरी में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया...जब उन्होंने बताया कि वो 44 वर्षीय डैनी और उनकी 22 साल की बेटी जेड दोनों के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं. इतना ही नहीं, निक ने यह दावा भी कर दिया कि दोनों महिलाएं उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं. बस फिर क्या था, वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में हंगामा मच गया.
ये भी पढ़ें:-इस प्यार को मैं क्या नाम दूं...बचपन में जिस अंकल की गोद में खेली, बड़ी होकर उसी से कर ली शादी
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर 'You must be joking'...'यह घिनौना है' जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई शख्स इतनी खुलेआम मां-बेटी दोनों से प्यार का इजहार कर सकता है.
ये भी पढ़ें:-AI से इश्क़, अब एआई से शादी करना चाहते यहां के लोग..चैटबॉट को बना रहे हैं 'लाइफ पार्टनर'
ये थी सच्चाई (Mother Daughter love same man)
लोगों को तब और तगड़ा झटका लगा जब इस ट्रिपल रिलेशनशिप 'थ्रूप्पल' ने 8 मार्च को एक जेंडर रिवील वीडियो शेयर किया और कहा कि वे एक लड़का और एक लड़की की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद निक ने खुद इस दावे की हकीकत बताई. निक यार्डी ने डेलीमेल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, पूरा प्रेग्नेंसी वाला ड्रामा एक मजाक था. वो सब एक स्किट था, असलियत नहीं. कोई प्रेग्नेंसी नहीं हुई. हालांकि, निक ने यह भी माना है कि मां-बेटी के साथ उनका रिश्ता असली है. 'हम तीनों सच में साथ रहते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं और यह कनेक्शन रियल है…बस प्रेग्नेंसी नहीं.'

एक साथ मां और बेटी से रिलेशन, इंटरनेट पर बहस (trending YouTuber prank)
जैसे ही सच्चाई सामने आई, सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ ने इसे 'modern love' कहा, तो कुछ ने इसे 'सीमाओं से परे रिश्ता' बताकर ट्रोल किया. निक, जेड और डैनी पिछले दो सालों से साथ रह रहे हैं. जेड एक मॉडल हैं, जबकि उनकी मां डैनी लाइफ कोच और कंटेंट क्रिएटर हैं. तीनों अब भी साथ रहते हैं और खुलेआम कहते हैं, 'लव किसी नियम से बंधा नहीं होता.' तीनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर 'unusual love' का उदाहरण बन चुकी है...कोई इसे आधुनिक रिश्तों की हकीकत कह रहा है, तो किसी ने इसे नैतिक पतन की मिसाल बताया है, लेकिन निक का जवाब सीधा था, 'लव का कोई फॉर्मूला नहीं होता. लोग चाहे समझें या न समझें, हमारा कनेक्शन असली है.'
ये भी पढ़ें:-पति के सामने महिला ने बताई शादी की ऐसी वजह, सुनकर लोगों का झन्ना गया दिमाग, बोले- कुछ तो शर्म करो 'दीदी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं