विज्ञापन

2010 के बाद बने मां-बाप और पैदा हुए बच्चों को इन्फ्लुएंसर की चेतावनी, कहा- 'सब बात पैसे पर आने वाली है'

बदलते सामाजिक ताने-बाने के बीच क्या वाकई अब बच्चे बुढ़ापे का सहारा नहीं बनेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो और लोगों की प्रतिक्रियाओं ने आधुनिक परवरिश की एक बेहद कड़वी सच्चाई को उजागर किया है.

2010 के बाद बने मां-बाप और पैदा हुए बच्चों को इन्फ्लुएंसर की चेतावनी, कहा- 'सब बात पैसे पर आने वाली है'
नए दौर के माता-पिता के लिए क्यों वायरल हो रहा है वीडियो.
Instagram@ali_talkz

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर इन दिनों लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर अख्तर खान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में उन्होंने साल 2010 के बाद माता-पिता बनने वाले लोगों को एक बड़ी और सीधी चेतावनी दी है. अख्तर कहते हैं कि नए दौर के माता-पिता अपने बुढ़ापे को अकेले काटने की तैयारी कर लें और 2010 के बाद पैदा हुए बच्चे अपनी जवानी अपने दम पर जीने के लिए कमर कस लें. यह बात पहली बार में सुनने में बेहद कड़वी और डराने वाली लग सकती है, लेकिन इसके पीछे छिपा सच हमारे बदलते सामाजिक ताने-बाने की ओर इशारा करता है.

कहां खो गई रिश्तों की वो मिठास?

अख्तर खान का मानना है कि आज के दौर में रिश्तों की गर्माहट और नैतिक मूल्य धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारा एकल परिवारों में सिमट जाना. आज की पीढ़ी संयुक्त परिवारों के साए और बड़े-बुजुर्गों के लाड़-प्यार से दूर हो चुकी है. माता-पिता काम की व्यस्तता के कारण बच्चों को वक्त नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उनके बीच वो मजबूत रिश्ता नहीं बन पा रहा है जो कभी परिवारों की रीढ़ हुआ करता था.

आज बच्चे भी बहुत कम उम्र में यह समझने लगे हैं कि दुनिया में सबसे जरूरी चीज पैसा है. जब रिश्तों में संवाद और भावनाएं कम होने लगती हैं, तो टकराव बढ़ता है. नतीजा यह होता है कि बच्चे शादी से पहले या बाद में कभी भी माता-पिता से अलग हो जाते हैं. दूसरी तरफ, माता-पिता भी अब इस व्यावहारिक सोच के साथ जीने लगे हैं कि यदि बच्चा बुढ़ापे की लाठी नहीं बनने वाला, तो उसे आत्मनिर्भर बनाकर विदा कर दिया जाए. 

इंटरनेट के दौर में संस्कारों की चुनौती

इस वीडियो पर लोगों ने अपनी जो प्रतिक्रियाएं दी हैं, वे समाज की इस चिंता को और गहराई से बयां करती हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आज के बच्चों को इंटरनेट और मोबाइल के जरिए हर चीज बिना किसी मेहनत के आसानी से मिल जा रही है. उन्होंने हमारी पुरानी पीढ़ी की तरह संघर्ष करना नहीं सीखा है. विशेषज्ञों और दर्शकों का भी यही मानना है कि बच्चों को हर चीज थाली में परोसकर देने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर और संघर्षशील बनाना जरूरी है, ताकि वे जीवन की असली कीमत समझ सकें. सबसे बड़ा डर आज आर्थिक सुरक्षा का है; माता-पिता को चिंता सता रही है कि आने वाले समय में कहीं बच्चे यह न कह दें कि वे उनका खर्च उठाने में असमर्थ हैं. 

यह भी पढ़ें | 9 टू 5 जॉब वाली लड़की ने बिना लोन के खरीदा 70 लाख का घर, बताया- बचत का सही फॉर्मूला

उम्मीद की एक किरण

इस कड़वे सच के बीच एक रास्ता अभी भी खुला है. यदि हम आज भी समय रहते अपने बच्चों को सही संस्कार, रिश्तों की अहमियत और अपनों का साथ देना सिखाएं, तो समाज को इस बिखराव से बचाया जा सकता है. पैसा जिंदगी जीने के लिए जरूरी हो सकता है, लेकिन वह रिश्तों का विकल्प कभी नहीं बन सकता.

यह भी पढ़ें | यूरोप में नौकरी के लिए बिहारी मजदूर का फर्राटेदार अंग्रेजी में इंटरव्यू, विदेशी बोला- 'मेरी तरफ से तुम पास हो'

यह भी पढ़ें | गोलगप्पे वाले के सारे खर्च हटाकर महीने की 1.2 लाख कमाई, IIT ग्रेजुएट लड़की बोली- हमारी डिग्री मजाक बन गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khabar Zara Hatke , Paranting Tips, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com