विज्ञापन

गोलगप्पे वाले के सारे खर्च हटाकर महीने की 1.2 लाख कमाई, IIT ग्रेजुएट लड़की बोली- हमारी डिग्री मजाक बन गई

सड़क किनारे गोलगप्पे बेचने वाले शख्स की हर महीने की 1.2 लाख रुपये की शुद्ध बचत और स्कॉर्पियो गाड़ी जैसी लग्जरी लाइफस्टाइल ने बड़े-बड़े IIT ग्रेजुएट्स को हैरान कर दिया है.

गोलगप्पे वाले के सारे खर्च हटाकर महीने की 1.2 लाख कमाई, IIT ग्रेजुएट लड़की बोली- हमारी डिग्री मजाक बन गई
गोलगप्पे वाले की कमाई सुनकर हैरान रह गए IITians.
insta@vaish.on.break

VIRAL VIDEO: आईआईटी ग्रेजुएट की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गईं, जब उन्हें सड़क किनारे गोलगप्पे बेचने वाले की असली कमाई का पता चला. एक ठेले से हर महीने सवा दो लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा. यह सुनकर देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़े युवाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, IIT गुवाहाटी की पास-आउट वैष्णवी श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. वह IIT दिल्ली, IIT कानपुर और IIT हैदराबाद के अपने दोस्तों के साथ गोलगप्पे खाने निकली थीं. इसी दौरान बातों-बातों में जो सच सामने आया, उसने उन्हें हैरान कर दिया.

कॉर्पोरेट मजदूर बनाम बिजनेसमैन

गोलगप्पे वाले ने बताया कि वह सारे खर्चे निकालकर हर महीने 1.2 लाख रुपए बचा लेता है. इतना ही नहीं, वह दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक, यानी सिर्फ छह घंटे काम करता है. वह अपनी मर्जी का मालिक है; मन किया तो संडे को दुकान खोली, नहीं तो छुट्टी मना ली. हैरानी की बात तो यह है कि उसके पास ऐसे 3 और ठेले हैं, जिससे उसकी कुल मासिक बचत 4.5 लाख से ऊपर निकल जाती है. वैष्णवी ने बताया कि इस कमाई के दम पर उस गोलगप्पे वाले के पास अपना खुद का घर और एक चमचमाती स्कॉर्पियो गाड़ी भी है. इस पर एक IITian ने हंसते हुए कहा, "भाई, हमारी डिग्री का तो मजाक बन गया. हमारी तरफ मत देखो." वैष्णवी ने भी वीडियो के कैप्शन में लिखा, "यह मुकाबला IIT बनाम गोलगप्पे वाले का नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट मजदूर बनाम बिजनेसमैन का है."  

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर चर्चा गर्म हो गई है. कुछ लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि छह घंटे की बिक्री के पीछे सुबह से की जाने वाली हाड़-तोड़ मेहनत होती है. एक यूजर ने लिखा, "आप लोग एसी ऑफिस में बैठकर लैपटॉप पर काम करते हैं. वह प्रदूषण, गर्मी, ठंड और बारिश में लगातार छह घंटे खड़ा रहता है. इस मेहनत की कोई तुलना नहीं है." वहीं एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, "मैंने मुंबई में एक चाय वाले से उसकी कमाई पूछी थी. उसकी कमाई जानकर मुझे अपनी एमबीए डिग्री की पूरी फीस याद आ गई."

यह भी पढ़ें | 'इस दुकान पर औरतों का आना मना है', प्रयागराज में मालिक हुआ मजबूर, बोला- सच बहुत कड़वा है

यह भी पढ़ें | IIT दिल्ली का गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर बन गया संन्यासी, बोला- इंसान भीतर से खोखला होता जा रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Graduate, Corporate Majdoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com