क्राइस्टचर्च में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन तक न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ मुकाबले में मजबूत पकड़ बना रखी थी. दिन का खेल खत्म होने तक ब्लैक कैप्स के पास 243 रनों की बढ़त थी. रचिन रवींद्र और डेरेल मिशेल नाबाद रहे. लेकिन भारत की कोशिश वापसी पर है. भारतीय गेंदबाजों की नजरें जल्द से जल्द न्यूजीलैंड की पारी को समेटने पर होगी. टीम इंडिया को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो उसे न्यूजीलैंड को 350 के अंदर समेटना होगा और कुछ ऐसा करना होगा जो हेगले ओवल के मैदान पर कभी नहीं हुआ है.
न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं. हालांकि, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टॉम लाथम महज 8 रन बनाने के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने मिलकर 41 रन जोड़े. निकोल्स 22 रन बनाने के बाद बुमराह का दूसरा शिकार बने. डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. वह 97 गेंदों में 51 रन बनाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लौटे. कॉनवे ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए.
India vs New Zealand LIVE Score Updates, 2nd Test Day 4:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं