कई बार पेरेंट्स की जरा सी लापरवाही बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है. लगातार वास्ट हो रही टेक्नोलॉजी पर लोग इतने ज्यादा निर्भर हो गए हैं कि, अब अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन ये टेक्नोलॉजी कब आपको धोखा दे जाए कहा नहीं जा सकता. ताजा उदाहरण चीन में सामने आया है, जिसमें एक छोटी बच्ची के हाथ में किड लीश यानी एक तरह का सुरक्षा पट्टा बांधा गया था, जो अमूमन बच्चों की सुरक्षा के लिए बांधा जाता है. कहते हैं कि इस पट्टे को बांधने के बाद बच्चे का हाथ अपने पेरेंट्स से जुड़ा रहता है और वो सुरक्षित रहते हैं, लेकिन चीन में 2 साल की बच्ची के साथ लिफ्ट में जो हुआ, उससे ये साबित होता है कि ये पट्टा सुरक्षा की गारंटी नहीं है. 28 मई को चीन के हुआंग्शी (Huangshi) में एक भयावह घटना हुई, जिसमें लीश से बंधी बच्ची की सुरक्षा दांव पर लग गई, फिर जो हुआ वो डराने वाला था.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल दहला देने वाला वीडियो
Oriental Daily की रिपोर्ट के अनुसार, एक मां 28 मई को अपने तीन बच्चों को बाहर ले गई थी, जैसे ही वो लिफ्ट से बाहर निकली, उसकी दो साल की बेटी उसके पीछे नहीं आई और इससे पहले कि वो अपनी बेटी के पास पहुंच पाती, दरवाजा बंद हो गया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, छोटी बच्ची लिफ्ट में खड़ी थी, जबकि दरवाजा बंद था और उसके तुरंत बाद वो बच्ची लिफ्ट के फर्श से छत की ओर उछल गई और हाथ में सुरक्षा पट्टे के कारण बीच हवा में फंस गई. एक मिनट से अधिक समय तक खतरनाक तरीके से हवा में लटके रहने के बाद दो साल के बच्ची फर्श पर गिर गई. आनन-फानन में प्रबंधन से मदद मांगने पर एक्शन लिया गया और बच्ची को बचा लिया गया. हालांकि, थोड़ी सी भी देर और होती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी.
सुरक्षा पट्टा ही बन गया खतरा
वीडियो देख लोगों की सांसे रुक गई. इस वीडियो का अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट करने वालों ने पैरेंट को बच्चों का ख्याल रखने की सलाह दी है. हालांकि, शुक्र है कि छोटी बच्ची के साथ कुछ भी बुरा नहीं हुआ, पर ये उन पेरेंट्स के लिए एक चेतावनी है, जो किड लीश या किसी भी तरह की हाईटेक टेक्नोलॉजी का बच्चे की सुरक्षा के लिए उपयोग करते हैं. सावधान रहें, सिर्फ इसलिए कि बच्चा आपसे जुड़ा हुआ है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो सुरक्षित भी है.
ये भी देखें- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं