Cloud Iridescence Viral Video: इंडोनेशिया के नीले आसमान में अचानक एक ऐसी चमक बिखरी कि, सड़क पर चलते लोग ठिठक गए. एक बड़े से ऊंचे बादल के किनारे पर गुलाबी, बैंगनी, हरे और पीले रंगों की ऐसी जुगलबंदी दिखी, मानो सूरज ने बादलों को ही सतरंगी लिबास पहना दिया हो. यह नजारा इतना हसीन था कि, पल भर में इसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गए.
ये भी पढ़ें:-आम तोड़ने गया, लेकिन पूरा पेड़ ही उखाड़ दिया, देखें हैरतअंगेज वीडियो
सोशल मीडिया पर तो जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई इसे कुदरत का नायाब तोहफा कह रहा है, तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि ये सच है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने आसमान की छत पर प्रिज्म (Prism) फिट कर दिया हो. हालांकि, कुछ लोग इसे वहम या एडिटिंग का खेल भी मान रहे थे, लेकिन सच तो कुछ और ही है.

क्या है इस खूबसूरती के पीछे का राज? (The Science Behind Iridescent Clouds)
असल में यह कोई 'जादू' नहीं, बल्कि विज्ञान की एक कलाकारी है. जब सूरज की रोशनी बादलों के बीच छिपी नन्हीं पानी की बूंदों या बर्फ के क्रिस्टल से टकराती है, तो रोशनी बिखर जाती है. अगर बादल पतले हों और सूरज या चांद के पास हों, तो रोशनी के टकराते ही ये खूबसूरत इंद्रधनुषी पैटर्न बन जाते हैं. इसे तकनीकी भाषा में 'क्लाउड इरिडेसेंस' (Cloud Iridescence) कहा जाता है.
😍 Amazing! Rare “rainbow clouds” were spotted in the sky over Indonesia
— NEXTA (@nexta_tv) May 4, 2026
This phenomenon occurs when sunlight passes through very tiny water droplets or ice crystals in clouds.
If the clouds are thin and located close to the Sun or the Moon, the light gets “split” into… pic.twitter.com/rWEAu4TE6E
जानकारों का कहना है कि ये नजारे अक्सर दिखाई नहीं देते, इसलिए लोग इन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. कुछ लोग इसे 'हेलो' (Halo) भी कह रहे हैं. हालांकि, इंडोनेशिया में दिखे इस सतरंगी नजारे ने लोगों को दहशत के बजाय सिर्फ और सिर्फ सुकून और हैरानी में डाल दिया है. सच में...ऐसी खूबसूरती देखने के लिए नसीब चाहिए.
ये भी पढ़ें:-धूप का डर और बारातियों का स्वैग! सिर पर टेंट लेकर नाचने निकले लोग, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग
हकीकत है या आंखों का धोखा? (Real Phenomenon or Optical Illusion?)
खैर, कुदरत जब मूड में होती है तो ऐसे करिश्मे दिखा ही देती है. इंडोनेशिया के इस वीडियो ने ये साबित कर दिया कि, मोबाइल की स्क्रीन से बाहर निकलकर अगर हम ऊपर देखें, तो कायनात ने हमारे लिए कई अजीबो-गरीब और दिलकश राज छिपा रखे हैं. ये तस्वीरें अब पूरी दुनिया में वायरल हैं और लोग बस यही कह रहे हैं कि, वाह...क्या बात है'.
ये भी पढ़ें:-होठ चिपकने का डर...माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, इसके वायरल होने का राज जान उड़ जाएंगे होश!
इंडोनेशिया का यह नजारा वाकई किसी हसीन सपने जैसा है. साइंस अपनी जगह है, लेकिन इन सतरंगी बादलों ने लोगों को मुस्कुराने की एक वजह जरूर दे दी है. अगली बार जब धूप और बादल साथ दिखें, तो एक बार नजर ऊपर जरूर घुमाइएगा.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं