विज्ञापन

होठ चिपकने का डर...माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, इसके वायरल होने का राज जान उड़ जाएंगे होश!

क्या आपने कभी ऐसी कॉफी के बारे में सुना है, जिसे छूते ही हाथ जम जाएं? चीन के एक कैफे में परोसी जा रही ये 'खौफनाक' कॉफी इन दिनों इंटरनेट पर आग लगा रही है. इसे पीने का कलेजा हर किसी के पास नहीं है.

होठ चिपकने का डर...माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, इसके वायरल होने का राज जान उड़ जाएंगे होश!
संभल के! माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, पीने से पहले चिमटे से पकड़ा जाता है कप

Minus 80 Degree Coffee Experience: दुनिया में अतरंगी शौक रखने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन चीन ने तो इस बार हद ही कर दी. आपने गर्म चाय की प्याली और ठंडी कोल्ड कॉफी तो बहुत पी होगी, मगर क्या कभी 'बर्फीली कयामत' का स्वाद चखा है? आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूफान मचा रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला चीन की मशहूर 'क्रायो कॉफी' (Cryo Coffee) का लुत्फ उठाती दिख रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें भला डरने वाली क्या बात है? तो सुनिए, इस कॉफी का तामझाम इतना खतरनाक है कि इसे -80 डिग्री सेल्सियस के जमा देने वाले तापमान पर तैयार किया जाता है. कप इतना ज्यादा ठंडा होता है कि, उसे नंगे हाथों से छूना मतलब आफत को दावत देने जैसा है.

ये भी पढ़ें:-'दादा जी' की पुरानी डायरी ने उड़ाए होश! 1 रुपये में किलो भर आलू..7 रुपये में घी, 1989 का बिल देख रह जाएंगे दंग

चिमटे से पकड़ा कप और जम गए होठ! (China Viral Cryo Coffee)

जब वेटर फ्रिज से उस 'जादुई' क्रायो कप को निकालता है, तो उसके लिए बाकायदा चिमटे का इस्तेमाल होता है. इंस्टाग्राम यूजर @swatiandprateek ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि, शुरुआत में तो रूह कांप गई थी...डर था कि कहीं कप छूते ही होठ उस पर चिपक न जाएं. मजेदार बात ये है कि इस जमा देने वाले प्याले में जब खौलती हुई हॉट कॉफी डाली जाती है, तो साइंस का असली करिश्मा शुरू होता है.

गर्म कॉफी का आइसक्रीम अवतार (Hot Coffee Turning into Instant Ice Cream)

देखते ही देखते वो गर्म कॉफी ठंडी होकर गाढ़ी होने लगती है और अंत में एक लजीज आइसक्रीम की शक्ल ले लेती है. लगभग 325 रुपये खर्च करने के बाद महिला ने इसे 10 में से 8.5 की रेटिंग दी है. हालांकि, कमेंट सेक्शन में लोग अपनी जान की फिक्र कर रहे हैं. कोई पूछ रहा है कि, 'क्या इसे पीकर फेफड़े सलामत रहेंगे?" तो कोई इसे सिर्फ और सिर्फ एक महंगा स्टंट बता रहा है.

ये भी पढ़ें:-सावधान! एक गलत सुई ने छीनी दुल्हन की याददाश्त, शादी के मंडप की जगह पहुंच गई अस्पताल के बेड पर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Viral Cryo Coffee, -80 Degree Coffee Experience, Viral Video China Coffee, Minus 80 Degree Coffee Shop, Ice Cream Coffee China, China Viral Coffee, Minus 80 Degree Coffee, Extreme Cold Coffee, Viral Coffee Video China, Cryo Coffee China, Viral Coffee China Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com