विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

Viral: 'शेप ऑफ यू' पर राज कपूर और वहीदा रहमान का 'डांस', यह नहीं देखा तो क्या देखा!

इस बार जो वर्जन सामने आया है, वह आपको गुदगुदा देता. जी हां, शेप ऑफ यू का ये नया वर्जन आपको ले जाएगा ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन की दुनिया में. जिसमें राज कपूर और वहीदा रहमान इस गाने पर थ‍िर‍कते दिखेंगे... 

Viral: 'शेप ऑफ यू' पर राज कपूर और वहीदा रहमान का 'डांस', यह नहीं देखा तो क्या देखा!
'शेप ऑफ यू' के सिंगर एड शीरन अगर इसे देखेंगे, तो यकीनन उन्हें बहुत अच्छा लगेगा... और हां, जब भी हम 'शेप ऑफ यू' का कोई नया वर्जन देखते हैं, तो सोचते है कि शायद यह अंतिम होगा. लेकिन नहीं इस गाने के सोशल मीडिया पर ढेरो वर्जन हो गए हैं और सभी एक से बढ़कर एक... किसी ने इस गाने का नया वर्जन लड़कियों को वैलेंटाइन्स डे पर प्रपोज करने के लिए तैयार किया, तो किसी ने इसे क्लासिकल धुन पर सजाया. इस बार जो वर्जन सामने आया है, वह आपको गुदगुदा देता. जी हां, शेप ऑफ यू का ये नया वर्जन आपको ले जाएगा ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन की दुनिया में. जिसमें राज कपूर और वहीदा रहमान इस गाने पर थ‍िर‍कते दिखेंगे... 

फेसबुक पर शेप ऑफ यू का यह वर्जन खूब पसंद किया जा रहा है. यह वाकई कूल है. अगर आप इसे देखेंगे, तो इसके साथ थि‍रकेंगे जरूर. 
 
 
 

फेसबुक पर 6 जून को पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक से करीब 3.4 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं 85,000 रिएक्शन्स मिल चुके हैं और करीब 42,000 बार शेयर किया जा चुका है. 

शेप ऑफ यू के इस वर्जन को 1963 की फिल्म 'एक दिल सौ अफसाने' के गाने 'सुनो जी सुनो हमारी भी सुनो' के वीडियो के पीछे लगाया गया है. जहां फेसबुक पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसकी आलोचना कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shape Of You, Ed Sheeran, Ed Sheeran Song, Ed Sheeran Music, Raj Kapoor, Raj Kapoor On Shap Of You, Waheeda Rahman On Shape Of You, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com