विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2021

तंजानिया के भाई-बहन पर चढ़ा अरिजीत की जुदाई आवाज का नशा, ‘आशिकी’ गाने पर लिपसिंक कर बटोरी तारीफें

तंजानिया के भाई-बहन अपने अनोखे स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं. शेरशाह के गाने ''रतन लाम्बियां'' (Raataan Lambiyan) और जालिमा सॉन्ग के जरिए भाई-बहन की ये जोड़ी अब भारत में काफी फेमस हो चुकी है.

तंजानिया के भाई-बहन पर चढ़ा अरिजीत की जुदाई आवाज का नशा, ‘आशिकी’  गाने पर लिपसिंक कर बटोरी तारीफें
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
Photo Credit- Kili paul
नई दिल्ली:

तंजानिया (Tanzania) के भाई-बहन अपने अनोखे स्टाइल की वजह से भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं. पिछले दिनों ही भाई-बहन की जोड़ी ने शेरशाह के गाने ''रतन लाम्बियां'' (Raataan Lambiyan) को गाया था. इसके बाद इन्होंने जालिमा सॉन्ग के जरिए सुर्खियां बटोरी थी. राता लंबिया वाले इस वीडियो को खुद कियारा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद से ही हर जगह भाई-बहन की ये जोड़ी भी लोगों काफी पसंद आ रही थी.

अब फिर सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में उनका नया वीडियो सामने आया है. जो कि सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. इस बार दोनों भाई-बहन ‘आशिकी-2' के फेमस गाने ‘क्योंकि तुम ही हो…' (Tum Hi Ho) पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मकान के सामने एक लड़का और लड़की खड़े हैं, जो आपस में भाई-बहन हैं. दोनों बॉलीवुड फिल्म ‘आशिकी-2' के गाने ‘क्योंकि तुम ही हो…' पर परफॉर्म कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो-

आपको बता दें कि इस फेमस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है. अरिजीत सिंह का ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इसलिए शायद ही कोई ऐसा भारतीय शख्स हो जिसने इस गाने को न गुनगुनाया हो. अब विदेशी लोगों को भी यह खूब पसंद आ रहा है. भी इसे पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो (Video) को देखने के बाद एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) भी खुद को इसे लाइक करने से रोक नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के अंदाज में समझाई मास्क की अहमियत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

सोशल मीडिया (Social Media) पर ये वीडियो kili_paul नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. 30 नवबंर को शेयर हुए इस वीडियो (Video) को अब तक लगभग 22 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, ढेरों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. वीडियो को देखने के बाद हर कोई भाई-बहन (Brother-Sister) की इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanzania Brother-sister, Tanzania TikTokers, Aashiqui 2 Song, Tum Hi Ho, Arijit Song, Viral Video, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com