Bacho ke sath security guard ka pyara video: सोशल मीडिया आजकल सिर्फ ग्लैमर या ट्रेंडिंग डांस वीडियोज़ के लिए ही नहीं, बल्कि उन पलों के लिए भी जाना जाता है, जो इंसानियत की असली तस्वीर दिखाते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त लोगों के दिलों को छू रहा है. वीडियो छोटा सा है, लेकिन इसका असर बहुत गहरा है. इसमें एक बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड और कुछ छोटे बच्चों के बीच का ऐसा खूबसूरत रिश्ता दिखाया गया है, जो हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर रहा है.
खुशियों की चाबी (kids love guard)
इस वीडियो में कुछ नन्हे बच्चे स्कूल जाने से पहले अपने बिल्डिंग के गार्ड अंकल से बड़े ही प्यार से हाई-फाइव लेते हैं. गार्ड अंकल भी बच्चों को देखकर ऐसे मुस्कराते हैं, जैसे वो उनके अपने पोते-पोतियों की तरह हों. उनके चेहरे की मासूमियत और अपनापन देखकर हर किसी का दिल पिघल जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @leechess.diary नाम के यूजर ने शेयर किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वीडियो
जब एक हाई-फाइव ने जीत लिया दिल (cute friendship viral)
वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है, कभी-कभी एक हाई-फाइव ही काफी होता है और शायद यही सच भी है. इस प्यारे से पल को अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इस पर दिल से कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा, ये हमारे बिल्डिंग के वॉचमैन हैं, बहुत अच्छे इंसान हैं. तो किसी ने कहा, बच्चों की सच्ची मुस्कान और गार्ड अंकल का अपनापन इस वीडियो को स्पेशल बनाता है.
बच्चों और बुजुर्ग गार्ड अंकल की दोस्ती (kids giving high five to old man)
इस वीडियो ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि जिंदगी की असली खुशी महंगे गिफ्ट्स या बड़ी बातों में नहीं, बल्कि इन छोटी-छोटी चीजों में छुपी होती है. जब बच्चे बिना किसी लालच के किसी बुजुर्ग को अपनापन देते हैं, तो वही पल सबसे अमूल्य होता है. बुजुर्ग गार्ड अंकल का बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार सिर्फ उनकी ड्यूटी नहीं, बल्कि एक इंसान का सच्चा रूप है. शायद आज के समय में हम सभी को इन रिश्तों की अहमियत को फिर से समझने की जरूरत है. यह वीडियो न केवल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना चुका है.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं