विज्ञापन

पाकिस्तानी लड़के की बात पर भारतीय मुस्लिम शायर दुबई में बोला- शुक्र है भारत में पैदा हुआ

मशहूर शायर महशर अफरीदी ने दुबई एयरपोर्ट का एक वाकया साझा किया है, जहां सिम न होने पर एक अनजान पाकिस्तानी युवक ने सिर्फ भारतीय होने के नाते उन्हें कॉल करने के लिए अपना फोन दे दिया.

पाकिस्तानी लड़के की बात पर भारतीय मुस्लिम शायर दुबई में बोला- शुक्र है भारत में पैदा हुआ
दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय शायर की मदद के बाद बोला पाकिस्तानी लड़का.
YT

VIRAL VIDEO: शायर महशर अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दुबई एयरपोर्ट पर अपने साथ घटी एक सच्ची घटना साझा की है. हाथरस के एक कवि सम्मेलन में अफरीदी ने बताया कि पहली बार दुबई पहुंचने पर उनके पास लोकल सिम नहीं था और उन्हें अपने दोस्त के ड्राइवर को एक जरूरी कॉल करनी थी. जब उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद एक अनजान युवक से फोन मांगा, तो उसने सबसे पहले उनका देश पूछा. महशर के 'इंडिया' बताते ही युवक ने तुरंत अपना फोन दे दिया. कॉल के बाद उस पाकिस्तानी युवक ने कहा कि भारतीय होने की वजह से ही उसने मदद की, अगर वह पाकिस्तानी होते तो वह फोन कभी नहीं देता.

परेशान होकर मशहर ने मांगी अनजान से मदद

मुश्किल यह थी कि महशर के पास वहां काम करने वाला कोई लोकल फोन या सिम नहीं था. जब उन्होंने वहां पीसीओ ढूंढना चाहा तो पता चला कि दुबई में पीसीओ नहीं होते. नया सिम लेने गए तो कीमत 1200 रुपए थी. महज एक दिन रुकने के लिए इतने पैसे खर्च करना उन्हें फिजूल लगा. वह एयरपोर्ट पर परेशान खड़े थे कि तभी उनकी नजर मेहमानों को रिसीव करने आए एक लड़के पर पड़ी.

महशर ने हिम्मत करके उससे मदद मांगी और कहा, "भाई, क्या मुझे एक छोटा सा अहसान दोगे? मुझे बस एक जरूरी कॉल करनी है." लड़के ने पूछा, "आप कहां से आए हैं?" महशूर साहब ने जवाब दिया, "मैं दिल्ली, इंडिया से आया हूं." इंडिया का नाम सुनते ही लड़के का व्यवहार बदल गया. उसने तुरंत अपना फोन आगे बढ़ाते हुए कहा, "नंबर बताइए."

यह भी पढ़ें | ऑफ सीजन में भी पहाड़ों पर मैगी बेच साढ़े 4 लाख कमा रहा शख्स, समझाया हर दिन की कमाई का पूरा गणित

"इंडिया से थे तो मदद कर दी, वरना..."

कॉल हो गई और महशर की मुश्किल हल हो गई. जब उन्होंने बेहद अहसानमंद होकर उस लड़के का शुक्रिया अदा किया, तो लड़के ने जो कहा उसने उन्हें हैरान कर दिया. लड़के ने कहा, "सर, आप इंडिया से थे, इसलिए मैंने आपकी बात करा दी. अगर आप पाकिस्तान से होते, तो मैं कभी अपनी जेब से फोन नहीं देता."  

खुशनसीबी है कि हम भारतीय हैं

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि वह लड़का खुद पाकिस्तान का रहने वाला था. एक पाकिस्तानी का भारतीय नागरिक के प्रति यह सम्मान और भरोसा महशर अफरीदी के दिल को छू गया. उन्होंने गर्व से महसूस किया कि दुनिया में भारतीयों की क्या साख है. अपनी इस सच्ची आपबीती को समेटते हुए उन्होंने मुशायरे में देशप्रेम से लबरेज यह खूबसूरत शेर पढ़ा. 

"जमीन पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं.
हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं."

यह भी पढ़ें | तमिलनाडु के गांव में नहीं चलाए जाते पटाखे, चमगादड़ों की वजह से 100 साल से ग्रामीण निभा रहे परंपरा

यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर ने खत्म कर दी सबसे बड़ी प्रॉब्लम, सोते पैसेंजर को आता था बहुत गुस्सा, लोग बोले- दिल जीत लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Emotional Story, Indian Muslim, India Vs Pakistan, Khabar Zara Hatke , Viral Stories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com