विज्ञापन

13 साल की मेहनत और पल भर में छंटनी, DJ से बने Meta के टेक लीड...नौकरी से निकाले जाने पर छलका दर्द

डीजे का काम करने वाले हेनरी चेन ने खुद कोडिंग सीखी और फेसबुक (अब मेटा) में टेक लीड के पद पर पहुंचे और अब पूरे 13 साल तक कंपनी में अपना खून-पसीना बहाने के बाद मई में उन्हें अचानक छंटनी का सामना करना पड़ा. इस अचानक फैसले ने उन्हें और उनकी फैमिली को हैरान कर दिया है.

13 साल की मेहनत और पल भर में छंटनी, DJ से बने Meta के टेक लीड...नौकरी से निकाले जाने पर छलका दर्द
पेटर्निटी लीव से लौटते ही बदल गया सब कुछ, 13 साल कंपनी को सेवा देने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Meta से छुट्टी
Photo-automationworkz

DJ To Software Engineer: सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) के रहने वाले 38 वर्षीय हेनरी चेन (Henry Chen) की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. कॉलेज छोड़ने के बाद वे शादियों में डीजे का काम करते थे. साल 2012 में उन्होंने फेसबुक (Facebook) में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कदम रखा और अपनी लगन से कोडिंग सीखी. अपनी मेहनत के दम पर वो साल 2015 में फुल टाइम ऑपरेशंस इंजीनियर बने और आगे चलकर कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और टेक लीड के पद तक पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: SOCIAL MEDIA

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 40 की उम्र में नौकरी छूटी तो चमकी 'किस्मत', बंदे ने बताए लेऑफ के 3 सबसे बड़े फायदे

छुट्टी से लौटे तो बदल चुका था दफ्तर का माहौल (Meta tech lead laid off)

हेनरी चेन ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, 'साल 2022 और 2023 की बड़ी छंटनियों के बाद कंपनी का माहौल बदलने लगा था. अगस्त 2025 से आखिर तक वे पेटर्निटी लीव पर थे. जब वे 4 महीने बाद काम पर वापस लौटे, तो पाया कि दफ्तर में एआई का इस्तेमाल बढ़ चुका था और पुरानी नीतियां पूरी तरह बदल गई थीं. इस नए बदलाव से वे खुद को ढाल ही रहे थे कि 20 मई को उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया.'

नौकरी जाने के बाद अब क्या कर रहे हैं हेनरी (What Henry is Doing After Job Loss)

मेटा ने हेनरी को 10 साल की फुल टाइम सेवा के आधार पर सेवरेंस पैकेज दिया है. इस आर्थिक मदद की वजह से वे इस समय अपने बच्चों की छुट्टियों के दौरान फैमिली के साथ वक्त बिता पा रहे हैं, फिलहाल वे करियर कोच की मदद ले रहे हैं और लिंक्डइन के जरिए नई नौकरियों की तलाश में जुटे हैं. उनका कहना है कि, 'लाइफ की हर समस्या को एक मौके की तरह देखना चाहिए.'

ये भी पढ़ें:-कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने DLF के 'द डहलियास' में खरीदा 271 करोड़ का आलीशान पेंटहाउस

ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meta, DJ, Laid Off, Software Engineer, Bussiness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com