Street tea stall viral video: भारत में चाय कई लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है. जिनके दिन की शुरुआत चाय की चुस्की से शुरू होकर, शाम की थकान मिटाने तक होती है. मौका चाहे जो हो, लेकिन चाय पहली पसंद होती है. घर से लेकर ऑफिस तक चाय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. शायद यही वजह है कि, गांव से लेकर शहरों तक आपको सड़क किनारे चाय के ठेले और छोटी बड़ी दुकानें मिल जाएंगी, जो हमेशा ग्राहकों से भरी नजर आती है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये Croissant देखकर उड़ जाएंगे होश, क्रीम में 'बाल' फेंट कर खाने के लिए परोस रही ये बेकरी
स्वच्छता की अनदेखी (hygiene issues in street food)
इंटरनेट पर एक ऐसे ही रोड किनारे चाय वाले का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर अक्सर चाय बनाने का तरीका या फिर अतरंगी चाय के वीडियो खूब देखे जाते हैं, जो कई बार कुछ सीखते हैं, तो कई बार कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी करवा देते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके है. दरअसल, वीडियो में चाय वाला मक्खियों से लिपटी चीनी का इस्तेमाल कर चाय बनाते हुए वह नजर आता है, जिसे देखकर लोग साफ-सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं वीडियो देख कई लोग हैरान हैं, तो कई परेशान.
मसाला चाय तो सबने पी ही होगी... पेश है मक्खी चाय...☕🙄
— 𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣 (@Murti_Nain) July 9, 2026
लुत्फ़ उठाइये 🤐 pic.twitter.com/uD2vVUNx33
लोगों का फूटा गुस्सा (road side tea shop controversy)
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि, चाय बनाते हुए चाय वाला एक बर्तन में रखी चीनी का इस्तेमाल कर रहा है, जिस पर पहले से ही दर्जनों मक्खियां बैठी और मंडराती नजर आ रही हैं. वह बिना किसी झिझक के मक्खियों से लिपटी शक्कर को उठाकर चाय के गिलास में डालकर मिलाता नजर आता है. वहीं आसपास खड़े लोगों को भी इससे कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही है. न ही वो इस लापरवाही को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को @Murti_Nain नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो देख चुके जहां कुछ लोग इसे सेहत के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग खाने-पीने की चीजों में साफ सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-घर से भागकर की शादी, अब कच्ची छत के नीचे काट रहे जिंदगी, वीडियो देख लोग रह गए हैरान!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं