विज्ञापन

IND vs SL: शुभमन गिल नहीं खेले पहला टेस्ट तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 खिलाड़ी कतार में

IND vs SL, Shubman Gill Replacement: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त को खेला जाएगा. उससे पहले एक बड़ा झटका टीम इंडिया को लगा है. गिल चोट के कारण वार्म अप मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके हैं.

IND vs SL:  शुभमन गिल नहीं खेले पहला टेस्ट तो कौन लेगा उनकी जगह?  ये 3 खिलाड़ी कतार में
Who will be Shubman Gill Replacement for 1st Test:

IND vs SL, 1st Test, Shubman Gill: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में शुभमन गिल चोट के कारण मैदान पर नहीं उतरे, उनकी जगह पर केएल राहुल वॉर्मअप मैच में टॉस के लिए उतरे. बीसीसीआई ने गिल को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपडेट दिया. बीसीसीआई ने बताया, "गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) में चोट लग गई थी. एहतियात के तौर पर, वह श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है."

गिल की चोट ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है,  टीम इंडिया यही उम्मीद करेगी कि कप्तान गिल की यह चोट ज्यादा गंभीर न हो. लेकिन अगर गिल पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो उनकी जगह इलेवन में कौन खेलेगा, यगह एक सबसे बड़ा सवाल है. ऐसे में जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो गिल की जगह भारतीय इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं. 

ध्रुव जुरेल

शुभमन गिल टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में अगर गिल पहला टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह इलेवन में इस पोजीशन के लिए एक आसान विकल्प ध्रुव जुरेल हैं.वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने नंबर चार से छह के बीच बैटिंग करते हुए 9 टेस्ट पारियां खेली हैं.अब तक 34.14 की औसत से बनाए गए उनके 478 रन,  जिनमें से ज्यादातर मुश्किल हालात में बने हैं.  यह दिखाता है कि वह सिर्फ ऋषभ पंत के बैकअप से कहीं ज्यादा हैं और टीम के लिए एक असली अतिरिक्त बल्लेबाज साबित हो सकते हैं.  चूंकि पंत की जगह भी 100% पक्की नहीं है, इसलिए जुरेल के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है.

देवदत्त पडिक्कल

नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल सबसे सही और संभावित विकल्प हैं. वह स्पेशलिस्ट बैटिंग रोटेशन के तौर पर टूर का हिस्सा हैं और अगर गिल उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उन्हें टीम में बुलाया जाना चाहिए. वैसे, वार्म अप मैच में गिल बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, जिसके कारण नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. ऐसे में यह संकेत साफ है कि नंबर 3 पर गिल के न खेलने पर देवदत्त पडिक्कल उनकी जगह टेस्ट में लेंगे.  उन्होंने नंबर चार पर काफी बल्लेबाजी की है और पिछले कुछ सालों में रणजी ट्रॉफ़ी में सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे हैं.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन भी एक विकल्प हैं, उनका खेलना भी फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है. अगर गिल पहले टेस्ट से पहले तक फिट नहीं हो पाए और साई फिट रहते हैं तो फिर मौका साई को मिल सकता है, वैसे, सबसे प्रबल दावेदार में देवदत्त पडिक्कल सबसे आगे है. 

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant: ‘3 साल से भटक रहा हूं...' ऋषभ पंत का दर्द छलका, रात 1 बजे CM पुष्कर सिंह धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

ये भी पढ़ें- 23 करोड़ टैक्स भरने वाले ऋषभ पंत की कितनी है Net Worth , जानिए कहां-कहां से होती है कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, Shubman Singh Gill, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Dhruv Chand Jurel, Devdutt Babunu Padikkal, Bhardwaj Sai Sudharsan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com