विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2021

केक को कबूतर समझ बैठी पब्लिक, सच मालूम होने पर चकरा जाएगा हर किसी का दिमाग

हम यहां जिस केक (Cake) की इतनी बात कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे क्योंकि वो किसी कबूतर जैसा लग रहा है. शेफ (Chef) के बनाए इस केक की वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रही है.

केक को कबूतर समझ बैठी पब्लिक, सच मालूम होने पर चकरा जाएगा हर किसी का दिमाग
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए.
Photo Credit/ the_bakeking
नई दिल्ली:

अक्सर कहा जाता है कि शातिर से शातिर इंसान की आंखें भी धोखा खा ही जाती है. दरअसल हम यहां ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों एक ऐसी ही वीडियो (Video) लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी हई है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. असल में जो वीडियो लोगों को ध्यान खींच रही है, उसमें एक कबूतर (Peigon) नजर आ रहा है. मगर इसके पीछे की हकीकत कुछ और ही है.

इस फोटो को किसी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया है. जिसमें एक कबूतर फर्श पर बैठा नजर आ रहा है. पहली नजर में तो हर किसी को लग रहा है कि ये असल का कबूतर है, लेकिन जनाब बस यहीं आपकी आंखें धोखा खा गई. दरअसल ये कोई कबूतर नहीं है बल्कि एक केक है. इस बनाने वाले शख्स ने इतने कमाल तरीके से इसे बनाया है कि लोग कबूतर और केक में फर्क ही नही कर पा रहें.

 यहां देखिए वीडियो-

ये भी पढ़ें: खुद की फेक पोस्ट देख बिफर पड़े आनंद महिंद्रा, दिलचस्प पोस्ट के जरिए दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो (Video) शेयर की गई वैसे ही लोगों ने तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कहा कि मैं तो क्या दुनिया में शायद ही कोई शख्स पहली नजर में इस फोटो की असलियत बता पाए. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इस शानदार केक को बनाने वाले शख्स की तारीफ तो एकदम बनती है.

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो the_bakeking नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस कबूतर की हकीकत का पता लोगों को तब मालूम होता है, जब एक शख्स इसे चाकू से काटता है. इसके बाद ही जाकर मालूम होता है कि असल में जिसे सब कबूतर समझ रहे थे वो एक केक है. आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर लोग इसी तरह के शानदार केक बनाकर लोगों को हैरत में डाल देते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Pigeon Cake, Bakery Shop, Cake Video, Chef, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com