विज्ञापन
10 minutes ago

India vs New Zealand 3rd T20I LIVE Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन में खेले जाने वाला है. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है. ऐसे में अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. बता दें कि वेलिंगटन में एक अलग चुनौती मिलने वाली है. यहां पर तेज हवाएं चलती रहती है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में यहां पर काफी मदद मिलने वाली है. इसके अलावा आजके मैच में नंबर 3 बैटिंग ऑर्डर पर सबकी नजर रहेगी, क्या वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिलेगा या फिर अभिषेक के साथ ओपनिंग करेंगे. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार पर भी सबकी नजर रहेगी. वापसी के बाद से भुवी दोनों मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए थे. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो वाला मैच है, कीवी टीम आज हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी.

(SCORECARD)

दोनों टीमें इस प्रकार हैं. इसी में से XI चुनी जाएगी. 

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन

जानें- भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

IND vs NZ LIVE Score: सवाल सूर्यवंशी का?

वैभव की XI में जगह बरकरार,  बड़ा  सवाल कितने नंबर पर खेलेंगे, इसी को लेकर चर्चा हर ओर चल रही है...कमेंट्री बॉक्स से लेकर फैंस के बीच...बहरहाल, आप तैयारी कर लें.  टॉस कुछ ही देर में होने जा रहा है..........

IND vs NZ LIVE Score: संजू या वैभव, कौन करेगा नंबर 3 पर बैटिंग

आजके मैच में भारतीय बल्लेबाजी ऑर्डर पर सबकी नजर रहेगी. क्या वैभव को ओपनिंग में फिर से जिम्मेदारी मिलेगी, या गंभीर संजू और अभिषेक के साथ ही ओपनिंग के लिए जाएंगे. दूसरी ओर क्या प्लेइंग 11 में भी बदलाव होंगे. क्या वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलेगा. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर भी नजर रहेगी .भुवी का परफॉर्मेंस दोनों टी-20 मैच में औसत ही रहा है. भुवी ने 2 मैच में 99 रन खर्च करा दिए हैं. 

IND vs NZ 3rd T20 LIVE Score: फ्री में कहां देखें लाइव मैच

फ्री में कहां देखें लाइव मैच 

IND vs NZ 3rd T20 LIVE Score: वेलिंगटन में 87% बारिश की आशंका

एक्यूवेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेलिंगटन में मंगलवार (27 अक्टूबर) को कुल 3 घंटे बारिश होने का अनुमान है, और आसमान में लगभग 56 प्रतिशत बादल छाए रहने की संभावना है.बारिश होने की सबसे अधिक संभावना सुबह के समय है, जो 87 प्रतिशत है. हालांकि, दोपहर में यह घटकर केवल 3 प्रतिशत रह जाती है. शाम के समय, बारिश होने की संभावना और भी कम होकर केवल 1 प्रतिशत रह जाती है. लेकिन, शहर में तेज हवाएं चलने के कारण, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मौसम का पूर्वानुमान बदल भी सकता है.

India vs New Zealand 3rd T20I LIVE: 'विंडी वेलिंगटन' में भारत की अग्निपरीक्षा

वेलिंगटन की तूफानी हवाओं से कैसे लड़ें? मोर्ने मोर्केल ने बताया मजेदार तरीका
मैदान पर उतरने के बाद हवा किसी भी दिशा से चल सकती है, तीन तरफ से खुला 'बेसिन रिज़र्व ग्राउंड' अपनी इसी स्थिति के कारण काफी अनोखा है. लेकिन, भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल के पास टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों के लिए एक खास सलाह है, जिससे वो तूफानी हवा के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दे सकते हैं. उनकी सलाह यह है: "तेज़ हवा का सामना करने के लिए किसी ताकतवर पंखे के पास खड़े हों।" यह तेज़ हवा हमेशा से ही मेहमान टीमों के लिए परेशानी का सबब रही है.

India vs New Zealand LIVE Score: टीमें इस प्रकार हैं.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन
 

India vs New Zealand LIVE Score: 12 बजे होगा टॉस

वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाने वाला है. बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ  तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी.  टॉस 12 बजे होनी की उम्मीद है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Viswanath Samson, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com