विज्ञापन

दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल

जब बड़ी-बड़ी कंपनियां लोगों को निकाल रही हैं, ऐसे समय में लीडिंग फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ ने अपने 4 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में काले रंग की नई किआ सोनेट कार गिफ्ट की.

दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल
मिट्स ग्रुप ने दिवाली से 16 दिन पहले अपने कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है.
Instagram@mitshealthcarepvtltd

Viral Video: मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को इस साल दिवाली गिफ्ट में नई किआ सोनेट कार मिली है. 24 अक्टूबर को कंपनी के फाउंडर एम.के. भाटिया और सीईओ शिल्पा चंदेल ने पंचकूला स्थित शोरूम पर आकर खुद इन एम्प्लाइज को कार की चाबी सौंपी है और दिवाली की बधाई दी है. फाउंडर ने कहा कि इन कर्मचारियों ने पूरे साल कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम किया है. इसी के फल स्वरूप उन्हें कंपनी की तरफ से यह इनाम मिला है.

किसे-किसे मिली कार?

मिट्स ग्रुप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को नई किआ सोनेट कार गिफ्ट में मिली है, उनके नाम नितिन नेगी, निर्मल, वीनस और गुरवीर हैं. कंपनी ने कहा, 'यह कदम उन लोगों के प्रति हमारा धन्यवाद और सम्मान दिखाता है, जिनकी मेहनत से कंपनी आगे बढ़ रही है.'

कंपनी ने जारी किया वीडियो

चारों गाड़ियों की डिलीवरी का जो वीडियो कंपनी की तरफ से जारी किया गया है, उसमें एमके भाटिया को BMW कार से शोरूम में एंटर होते देखा जा सकता है. फाइनल रिवील सेरेमनी के लिए चारों SUV को काले कपड़े से ढका गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके, चारों कर्मचारी अपनी-अपनी गाड़ियों से कवर हटाते हैं, जो उन्हें कंपनी की तरफ से उपहार में मिली थीं. डीलरशिप ने केक काटने की रस्म के लिए चार केक का भी इंतजाम किया था. इसके बाद, चारों कर्मचारी कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर नाचने लगते हैं और इस डिलीवरी का जश्न मनाते हैं.

'कंपनी ने डाउन पेमेंट की, EMI सैलरी में जुड़कर मिलेगी'

कार की डिलीवरी लेने के बाद नितिन नेगी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैं पिछले 5 साल से मिट्स कंपनी में काम कर रहा हूं. अभी मैं सेल्स मैनेजर हूं. हमारे चेयरमैन सर का धन्यवाद कि उन्होंने इस बार मुझे चुना. कंपनी की तरफ से कार की डाउन पेमेंट कर दी गई है. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मेरे नाम पर है. जब तक मैं इस कंपनी के साथ काम कर रहा हूं, तब तक इस कार की आगे जो भी ईएमआई होगी, वो हमारी सैलरी में जुड़कर मिलती रहेगी.'

2023 से कर्मचारियों को बांट रहे कार

बताते चलें कि एमके भाटिया साल 2023 से अपनी कंपनी के बेस्ट कर्मचारियों को कार गिफ्ट करते आ रहे हैं. 2023 में उन्होंने 12 को कार गिफ्ट की थी. इसके बाद साल 2024 में 15 कर्मचारियों को नई कार दी गई थी. इसी तरह साल 2025 में दिवाली गिफ्ट के तौर पर 51 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की गई थी. इस साल नंबर जरूर कम है, लेकिन उन्होंने इस प्रथा को बरकरार रखा है.

यह भी पढ़ें | छठ पर मां से किया वादा पूरा करने के लिए खर्च कर दी पूरी सैलरी, बिहार का युवक बोला- 'पहली बार कुछ अलग फील हुआ'

यह भी पढ़ें | अमेरिका के मिडिल स्कूल ने नौकरी पर रखी एक 'बिल्ली', काम ऐसा कि जानकर आप भी तारीफ करेंगे

यह भी पढ़ें | गर्लफ्रेंड की इंगेजमेंट रिंग बनाने के लिए महीनों तक नदी में सोना खोजता रहा शख्स, इंटरनेट पर वायरल हुई कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MITS Healthcare, Diwali Gift, Diwali 2026, Kia Sonet, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com