Viral Wedding Video: कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि इस जोड़े की किस्मत किसी बड़े इम्तिहान से गुजर रही थी. मंजर ऐसा था कि चारों तरफ धूल का गुबार और तेज हवाओं की सनसनाहट थी. शादी का खूबसूरत मंडप किसी कागज की नाव की तरह डगमगा रहा था, लेकिन स्टेज पर जो ड्रामा हुआ, वो किसी बॉलीवुड फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: समंदर का 'डॉन' निकला यह कछुआ, पानी के अंदर डाइवर के गाल पर रसीद दिया जोरदार थप्पड़!
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैसे ही वरमाला का वक्त आया, कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया. हवा इतनी तेज थी कि टेंट के कपड़े फड़फड़ाने लगे और डेकोरेशन का सामान तिनकों की तरह उड़ने लगा. बाराती और मेहमान इधर-उधर छिपने की जगह ढूंढ रहे थे, लेकिन हमारी दुल्हनिया के इरादे फौलादी थे.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में 'आम' गदर, 20 मिनट में खाली हो रही पेटियां, केसर और हापुस के लिए टूट पड़े लोग!
शादी या जंग का मैदान? (Bride Completes Jaimala in Storm)
वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज का एक हिस्सा हवा के थपेड़ों से उखड़ चुका है. चारों तरफ अंधेरा छा रहा है और लोग चीख-पुकार मचा रहे हैं. मगर सलाम है उस दुल्हन की हिम्मत को, जिसने हिलते हुए स्टेज पर खड़े होकर बड़े इत्मीनान से दूल्हे के गले में जयमाला डाल दी. मानो वो कह रही हो, 'तूफान अपनी जगह, मेरा दूल्हा अपनी जगह'. दूल्हा भी अपनी जगह पर डटा रहा, हालांकि चेहरे पर थोड़ी घबराहट साफ दिख रही थी. zindagi.gulzar.h नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो ने इंटरनेट की पब्लिक को दो गुटों में बांट दिया है. कुछ लोग इसे 'सच्चा प्यार' बता रहे हैं, तो कुछ इसे 'क्रेजी रिस्क' मान रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़ (Netizens React To The Stormy Wedding Video)
इस वीडियो के नीचे कमेंट्स का तांता लग गया है. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'साढ़े साती और आंधी एक साथ आए हैं'. वहीं दूसरे ने दुल्हन की तारीफ में कसीदे पढ़े कि, 'ऐसी बीवी मिल जाए तो बंदा यमराज से भी लड़ ले'. यह वाकया हमें याद दिलाता है कि देसी शादियों में रस्में सिर्फ रिवाज नहीं, बल्कि जज्बात होते हैं. भले ही तूफान ने शादी के इंतजामों में लाखों का चूना लगा दिया हो, लेकिन इस दुल्हन ने जो यादें बनाई हैं, वो शायद ही कोई भुला पाए. आखिर यादगार शादियां वही होती हैं जिनमें कुछ 'अतरंगी' हो जाए.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं