UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भीटी तहसील क्षेत्र का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बिना चादर ताने SBI के ATM में दो-दो AC की ठंडी हवा के नीचे मजे से सोता नजर आ रहा है. वो इतनी गहरी नींद में है कि ट्रांसपेरेंट शीशे का दरवाजा होने के बावजूद उसे सुबह होने का पता ही नहीं चला है. शुक्रवार सुबह जब कुछ लोगों को ATM से पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उन्होंने ये वीडियो बनाई और वायरल कर दी, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
जीवन राम इंटर कॉलेज के सामने लगा है ATM
कुछ लोग इसे चिलचिलाती गर्मी और उमस से बचने के लिए गजब का देसी जुगाड़ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. क्योंकि ये ATM जीवन राम इंटर कॉलेज के सामने लगा हुआ है. ये शहर के मुख्य रास्तों में से एक है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एटीएम से सुरक्षा गार्ड पूरी तरह गायब था और पूरी रात यह बूथ बिना किसी रखवाले के खुला रहा.
#Watch | A viral video from Uttar Pradesh's Mau district has sparked concerns over ATM security after a man was found sleeping inside an SBI ATM kiosk. Seeking relief from the intense heat and humidity, the unidentified individual appeared to have turned the air-conditioned ATM… pic.twitter.com/C6IkDS1fHy
— NDTV (@ndtv) July 17, 2026
बैंक के अधिकारियों की जवाबदेही बनती है: सीओ सिटी
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में जब पूरी की पूरी एटीएम मशीन उखाड़ ले जाने वाले शातिर गिरोह सक्रिय हैं, ऐसे में एटीएम को इस तरह लावारिस छोड़ देना बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है. एटीएम में सोए व्यक्ति के वायरल वीडियो पर जब NDTV ने सीओ सिटी नितेश प्रताप से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह बैंक की जिम्मेदारी है. बैंक अपना सुरक्षा गार्ड रखता है. इस मामले में बैंक के अधिकारियों की ही जवाबदेही बनती है.
इस घटना पर क्या कहते हैं बैंकों के नियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, एटीएम बूथ केवल बैंकिंग लेनदेन के लिए होते हैं और वहां सोना या रुकना Unauthorized Access माना जाता है. मऊ की घटना, जहां एक व्यक्ति SBI एटीएम में सो गया, ई-सर्विलांस सिस्टम की विफलता को दर्शाती है. जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बैंकों के लिए हर ऑफ-साइट एटीएम पर 24 घंटे गार्ड रखना अनिवार्य नहीं है, बशर्ते डिजिटल सुरक्षा मौजूद हो.
ये भी पढ़ें:- दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार तिरुपति बालाजी, जहां दान के बदले मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं