मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की. पीएम आावास पर हुई उस मुलाकात को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने करीब एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर पीएम मोदी से बात की. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया.
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की थी। बताया जा रहा है कि इनके बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली। मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा हुई. हालिया संगठन में हुई नई नियुक्तियों के विषय में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ब्रीफ किया। चुनावी तैयारीयों और संगठन की भूमिका रणनीति को लेकर भी बात हुई.
जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. बीजेपी भी बूथ स्तर से अपनी तैयारी में जुट चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जमीन पर उतर पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं.
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने एक्स पर एक तस्वीर साझा कर लिखा- 'नए भारत' के स्वप्नद्रष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आज नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की।आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वैसे सीएम योगी ने रविवार को यूपी में तिरंगा यात्रा भी शुरू कर दी है. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी, पीएम ने 140 करोड़ भारतीयों को घर के ऊपर तिरंगा लगाने की आजादी दी. जिन लोगों ने आपको अपने क्रांतिकारियों और नायकों से दूर रखा, उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं