विज्ञापन

आम तोड़ने गया, लेकिन पूरा पेड़ ही उखाड़ दिया, देखें हैरतअंगेज वीडियो

क्या आपने कभी सुना है कि कोई आम तोड़ने जाए और पूरा पेड़ ही हाथ में आ जाए? सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स आम के लालच में पेड़ की टहनी पकड़ता है और देखते ही देखते...पूरा का पूरा पेड़ ही जमीन छोड़ देता है.

आम तोड़ने गया, लेकिन पूरा पेड़ ही उखाड़ दिया, देखें हैरतअंगेज वीडियो
बंदे ने डाल पकड़ी और पूरा पेड़ ही जड़ से उखड़ गया
@DineshRedBull

Mango Tree Fall Viral Video: कहते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है, लेकिन यहां तो फल के चक्कर में पेड़ ही 'खट्टा' हो गया. वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, एक शख्स बड़े आराम से अपनी बाइक खड़ी करता है. उसकी नजर सामने लटक रहे रसीले आमों पर पड़ती है, जैसे ही वो शख्स थोड़ा जोर लगाकर टहनी को नीचे खींचता है, वैसे ही जो होता है उसकी कल्पना तो शायद न्यूटन ने भी नहीं की होगी. पेड़ अचानक अपनी जड़ों से विदा ले लेता है और धड़ाम से उस शख्स के ऊपर ही गिरने लगता है. गनीमत रही कि बंदे की फुर्ती काम आई और वो बाल-बाल बच गया.

ये भी पढ़ें:-गार्ड साहब का जलवा! 4 साल में 13000 से 32000 पहुंची सैलरी, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट वाले भी भेजने लगे CV

कैमरा न होता तो कौन यकीन करता? (CCTV Captures the Unbelievable Act)

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर लोटपोट हो रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये बंदा 'सुपरमैन' का चचेरा भाई है, तो कुछ इसे कमजोर जड़ों और खराब लैंडस्केपिंग का नतीजा बता रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेड़ के गिरने के बाद आसपास के लोग भी सन्न रह गए. शख्स की हालत ऐसी थी जैसे उसने सिर्फ एक धागा खींचा हो और पूरी पतंग ही उसके सिर पर आ गिरी हो. ये मामला अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि ऐसी अजीबोगरीब दुर्घटनाएं रोज-रोज देखने को नहीं मिलतीं.

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी (Funny Accident Video)

इस वीडियो से एक बात तो साफ है कि, मुफ्त के आम कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकते हैं. भले ही ये नजारा देखने में मजेदार लग रहा हो, लेकिन इसने एक बड़ा सबक भी दिया है कि, सड़क किनारे लगे पेड़ों के साथ छेड़छाड़ करना कितना जोखिम भरा हो सकता है, फिलहाल ये 'आम चोर' (या सिर्फ आम प्रेमी) अपनी जान बचाकर वहां से नौ-दो-ग्यारह होने में ही भलाई समझ रहा था.

ये भी पढ़ें:-धूप का डर और बारातियों का स्वैग! सिर पर टेंट लेकर नाचने निकले लोग, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com