विज्ञापन

रोबोट का दिमाग हुआ खराब! डांस करते-करते करने लगा फाइटिंग, चलाए लात-घूंसे...बाल-बाल बचे स्कूली छात्र

एक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंटरटेनमेंट के लिए लाया गया एक रोबोट अचानक 'विलेन' बन गया. बच्चों के साथ डांस करते-करते रोबोट का फ्यूज ऐसा उड़ा कि, इसने सामने खड़े स्टूडेंट्स पर ही मार्शल आर्ट्स के दांव-पेंच आजमाने शुरू कर दिए. देखें वीडियो.

रोबोट का दिमाग हुआ खराब! डांस करते-करते करने लगा फाइटिंग, चलाए लात-घूंसे...बाल-बाल बचे स्कूली छात्र
स्कूल में बच्चों के साथ अचानक 'कुंग-फू' करने लगा रोबोट! डांस छोड़ हवा में चलाने लगा लात-घूंसे, देखें चीन का 'कांड'

Dancing Humanoid Robot Loses Control: चीन के शिंजियांग प्रांत के एक स्कूल में स्पोर्ट्स डे का जश्न मनाया जा रहा थ. माहौल एकदम चकाचक था और सबको लगा कि आज तो रोबोटिक डांस देखकर मजा आ जाएगा. शुरुआत में तो रोबोट ने बड़े सलीके से डांस मूव्स दिखाए और हवा में पैर चलाकर अपनी फुर्ती का मुजाहिरा भी किया, लेकिन जैसे ही बच्चों की टोली मैदान पर उसके साथ ताल से ताल मिलाने उतरी, रोबोट का दिमाग घूम गया. शायद भीड़ देखकर रोबोट कंफ्यूज हो गया. वो तो गनीमत रही कि वक्त रहते रोबोट को गोद में उठाकर मैदान से बाहर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:-आम तोड़ने गया, लेकिन पूरा पेड़ ही उखाड़ दिया, देखें हैरतअंगेज वीडियो

पहले तो वो लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया और फिर जो हुआ उसने सबकी बोलती बंद कर दी. गिरकर संभलने के बजाय रोबोट ने पास खड़े बच्चों की तरफ कुंग-फू वाली किक मारनी शुरू कर दी. ऐसा लग रहा था मानो वो किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहा हो और सामने वाले स्टूडेंट्स उसके दुश्मन हों.

डांस बना दंगल, बाल-बाल बचे बच्चे (Dancing Robot Turns Into Kung-Fu Fighter)

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रोबोट की इस हरकत से वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. बेचारे स्टूडेंट्स जो खुशी-खुशी नाच रहे थे, वो डर के मारे पीछे हटने लगे. रोबोट अपनी धुन में अंधाधुंध लातें चला रहा था. नजारा ऐसा था कि लोग समझ नहीं पा रहे थे कि हंसे या भागें, तभी रोबोट के हैंडलर ने अपनी जान जोखिम में डालकर पिच पर दौड़ लगाई. उसने बिना देर किए उस नटखट रोबोट को अपनी गोद में वैसे ही उठा लिया, जैसे किसी जिद्दी बच्चे को उठाया जाता है. तब जाकर मामला शांत हुआ और किसी को चोट नहीं आई.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-ये तो गजब हो गया! लग्जरी कार छोड़ ऑटो से भारत भ्रमण पर निकले दो विदेशी, वीडियो वायरल

भीड़ देखकर रोबोट को आया दौरा'! (China Robot Attack)

एक्सपर्ट्स का मानना है कि शायद बहुत ज्यादा लोगों को एक साथ आसपास देखकर रोबोट के सेंसर्स ने काम करना बंद कर दिया था. चीन का यह 'मशीनी दंगल' अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. लोग कह रहे हैं कि भाई, ये तो 'Terminator' का सस्ता वर्जन निकला. मशीनें कभी-कभी वफादार दोस्त की जगह डरावनी दुश्मन बन सकती हैं, ये इस घटना ने साबित कर दिया. चीन के इस स्कूल में हुए ड्रामे ने सबको हंसने का मौका तो दिया ही, साथ ही ये चेतावनी भी दे दी कि टेक्नोलॉजी के साथ स्पोर्ट्स डे मनाना थोड़ा रिस्की भी हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Robot Attack, Dancing Robot Goes Rogue, School Sports Day China, Kung-fu Robot Video, School Sports Day, Robot Performance, Dancing Robot, Viral Video, China Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com