विज्ञापन

मगरमच्छ को छेड़ना पड़ा भारी! 'पानी के दैत्य' के सामने हीरो बनने चला..सेकंडों में निकली हवा, देख कांप जाएंगे आप

Viral Video: शांत सा मंजर था. पानी के किनारे सुकून से लेटा एक विशाल मगरमच्छ. पीछे खड़े दो लोग, हाथ में डंडा और चेहरे पर बेफिक्री. अगले ही पल जो हुआ, उसने वहां मौजूद हर शख्स की रूह हिला दी.

मगरमच्छ को छेड़ना पड़ा भारी! 'पानी के दैत्य' के सामने हीरो बनने चला..सेकंडों में निकली हवा, देख कांप जाएंगे आप
विशाल मगरमच्छ को छेड़ा, डंडा लेकर पहुंचा बंदा...फिर जान बचाकर भागा

Crocodile Attack On Man: सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला Viral Video तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदा विशालकाय मगरमच्छ को छेड़ने की गलती करता नजर आता है. बहादुरी दिखाने के चक्कर में मामला ऐसा बिगड़ता है कि जान पर बन आती है.

ये भी पढ़ें:-जंगल के 'राजा' को पालतू समझने की गलती कर बैठा बंदा, अगले ही पल दबोच ली गर्दन

डंडे से छेड़ा, मगरमच्छ भड़का (Man Teases Crocodile, Animal Attacks)

वीडियो की शुरुआत मगरमच्छों के बाड़े से होती है. एक बड़ा सा मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर जमीन पर आराम कर रहा होता है. उसके पीछे दो लोग डंडा लेकर खड़े रहते हैं, तभी उनमें से एक शख्स मगरमच्छ को डंडे से छेड़ देता है. बस फिर क्या था. मगरमच्छ पल भर में भड़क उठता है और तेजी से उनकी ओर बढ़ता है. जिसने उसे छेड़ा, वह तो साइड हो जाता है, लेकिन दूसरा व्यक्ति उसकी जद में आ जाता है. मगरमच्छ हमला करने की कोशिश करता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए आगे क्या हुआ यह साफ नहीं हो पाता, लेकिन खतरा कितना बड़ा था यह साफ देखा जा सकता है.

लाखों बार देखा गया वीडियो (Crocodile attack viral video)

इस हमले के वीडियो को इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम की आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे 3.9 मिलियन यानी करीब 39 लाख बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और कमेंट में अपनी हैरानी जताई. किसी ने बंदे को टारजन बताया, तो किसी ने कैमरा मैन की हिम्मत की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि अगर मगरमच्छ ने पूंछ झटक दी होती तो हालात और भी खराब हो सकते थे. यह Viral Video सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि एक चेतावनी है. बहादुरी और बेवकूफी के बीच बहुत पतली लकीर होती है. जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ करना कभी भी भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:-कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crocodile Attack, Crocodile Attack On Man, Crocodile Attack Video, Viral Video, Crocodile Attack Viral Video, Man Teases Crocodile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com