विज्ञापन

Video: हवाई जहाज की लैंडिंग से ठीक पहले पैसेंजर ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, मचा हड़कंप

Kochi Flight Incident Video: एनडीटीवी के पास एफआईआर की कॉपी है जिससे ये साफ हो गया है कि आरोपी पर कोई आतंकी एक्ट्स की धारा जोड़ी गई है या नहीं.

Video: हवाई जहाज की लैंडिंग से ठीक पहले पैसेंजर ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, मचा हड़कंप
यात्रियों और क्रू ने उसे तब तक काबू में रखा जब तक कि प्लेन लैंड नहीं हो गया.

Viral Video: कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर (Batik Air) की फ्लाइट में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पैसेंजर ने हजारों फीट की ऊंचाई पर प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट (Emergency Exit) खोलने की कोशिश की. यह दिल दहला देने वाली घटना लैंडिंग से महज कुछ मिनट पहले हुई.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई है, जो केरल के पलक्कड़ जिले के कूटनाड का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, फ्लाइट में उसकी सीट इमरजेंसी एग्जिट के ठीक बगल वाली विंडो सीट थी.

क्रू मेंबर्स ने रोका तो दी धमकी

इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, जैसे ही विमान कोच्चि में अपनी फाइनल लैंडिंग के लिए नीचे उतरने लगा, जमशीर अचानक अपनी सीट से उठा और इमरजेंसी एग्जिट वाली विंडो को डैमेज करने की कोशिश करने लगा. उसने दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश की. जब केबिन क्रू मेंबर्स और प्लेन में सवार बाकी यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया.

लैंडिंग तक उसे रोक कर रखा

गनीमत यह रही कि प्लेन में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने समय रहते हिम्मत दिखाई और आरोपी को पकड़कर उस पर काबू पा लिया और उसे तब तक रोके रखा, जब तक कि रात करीब 11:30 बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो गई.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाटिक एयर की सिक्योरिटी टीम की शिकायत के बाद, CISF के जवानों ने लैंडिंग के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया और बाद में नेदुंबस्सेरी पुलिस को सौंप दिया.

NDTV के पास FIR की कॉपी

NDTV को उस FIR की कॉपी मिली है जिसके मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्लेन को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और कानूनी निर्देशों का पालन न करने का मामला दर्ज किया है. हालांकि यात्री ने ऐसा क्यों किया, इसका मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है. हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसमें आतंकवाद या एविएशन सिक्योरिटी के खिलाफ गैरकानूनी एक्ट्स से जुड़ी कोई धारा नहीं लगाई है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के CEO बनते-बनते रह गए थे एयर इंडिया के नए प्रमुख, सिक्योरिटी क्लीयरेंस में फंसा था पेंच!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kochi Flight Incident, Batik Air, Emergency Exit, Jamshir Athanikkal, Airline Passenger Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com