विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

रोज-रोज स्कूल जाने से परेशान हुई लड़की, पूछा क्या कहना है पीएम मोदी को, बोली- 'एक बार हराना पड़ेगा...' देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची रोज-रोज सुबह 6 बजे उठकर स्कल जाने से परेशान है. वो वीडियो में शिक्षा प्रणाली को बदलने की मांग रही हैं और ऐसा सिस्टम बनाने वालों को सजा देना चाहती है.

Also Read in
रोज-रोज स्कूल जाने से परेशान हुई लड़की, पूछा क्या कहना है पीएम मोदी को, बोली- 'एक बार हराना पड़ेगा...' देखें VIDEO
रोज-रोज स्कूल जाने से परेशान हुई लड़की, पूछा क्या कहना है पीएम मोदी को, बोली..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची रोज-रोज सुबह 6 बजे उठकर स्कल जाने से परेशान है. वो वीडियो में शिक्षा प्रणाली को बदलने की मांग रही हैं और ऐसा सिस्टम बनाने वालों को सजा देना चाहती है. इस वीडियो को ट्विटर पर पुलिस ऑफिसर अरुण बोथरा ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''इस दुनिया में स्कूल शुरू करने वाला व्यक्ति खतरे में है. यह लड़की उसे खोज रही है.''

ये भी पढ़ें: वायरल हुआ अनोखा Wedding Card, रखेंगे तीन 3 रिसेप्शन, लिखा- 'अंबानी से कम नहीं हैं हम...'

यह पूछे जाने पर कि अगर वह स्कूल स्थापित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से मिलती है तो वह क्या करेगी. लड़की ने करारा जवाब देते हुए कहा, ''मैं उसे धोकर, पूरे पानी में डालकर इस्त्री कर डालूंगी.'' इसके बाद जब बच्ची से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या कहना चाहते हो. इस सवाल पर बच्ची ने गुस्से में कहा, ''मोदी जी को एक बार तो हराना ही पड़ेगा.'' जिस पर लोग जोर-जोर से हंसने लगे.

ये भी पढ़ें: 'IPL की मिस्ट्री गर्ल' ने हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर के लिए लिखी ऐसी बात, बोलीं- 'मुझे गर्व है कि तुम...'

देखें VIDEO: 

लड़की यह भी सवाल करती है कि भगवान शिक्षा प्रणाली को अधिक सुखद क्यों नहीं बना सकते. वीडियो में बच्ची कह रही है, ''भगवान ने दुनिया इतनी अच्छी बनाई, बस पढ़ना क्यों गंदा बनाया? पढ़ना थोड़ा अच्छा ही बना देता. हमको भी तो थोड़ा मजा आता.''

ये भी पढ़ें: स्‍टूडेंट ने शशि थरूर से कहा, "कोई नया शब्‍द बताओ", जवाब में मिली ये नसीहत

सोशल मीडिया पर कई लोग लड़की के इस दृष्टिकोण से सहमत दिखे और कहा कि शिक्षा प्रणाली को फिर से बनाया जाना चाहिए. यहां लड़की के वीडियो पर कुछ ऐसे रिएक्शन्स आ रहे हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Gujarati Girl, Education System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com