विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

दुल्हन से पहले दूल्हे को लेकर भाग गई घोड़ी, बरातियों की भी फटी रह गई आंखें

Viral wedding video: वीडियो में एक दूल्हा सजा-धजा घोड़ी पर बैठा नजर आ रहा है और उसके चारों तरफ बरातियों की भीड़ लगी हुई है. वीडियो के आखिर में जो होता है उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

दुल्हन से पहले दूल्हे को लेकर भाग गई घोड़ी, बरातियों की भी फटी रह गई आंखें
शादी से पहले ही भाग गया दूल्हा, घोड़ी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

Ghodi runs with groom: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो हंसने पर मजबूर कर देते हैं. कुछ ऐसा ही एक शादी का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है, जिसमें घोड़ी पर बैठा दूल्हा अचानक शादी की बारात से ही गायब हो जाता है. वजह? एक तेज पटाखा और घोड़ी की बेकाबू दौड़. इस वीडियो ने यूजर्स को इतना हंसाया कि, लोग इसे अब तक की सबसे फनी वेडिंग क्लिप बता रहे हैं.

वीडियो में क्या है खास? (Funny groom horse video)

वीडियो की शुरुआत एक सामान्य शादी के दृश्य से होती है. दूल्हा घोड़ी पर सवार है, चारों ओर बरातियों की भीड़ है, डीजे पर तेज म्यूजिक बज रहा है और ढोल-नगाड़ों की आवाज माहौल को और भी खुशनुमा बना रही है, तभी वहां दो लोग एक खाट लेकर आते हैं और उसे खड़ा कर देते हैं. यह सब देखकर लोग हैरान तो होते हैं, लेकिन माहौल जश्न का ही बना रहता है, लेकिन तभी एक शख्स अचानक जोरदार पटाखा छोड़ देता है. पटाखे की आवाज सुनते ही घोड़ी घबरा जाती है और बेकाबू होकर दौड़ पड़ती है. उसके ऊपर बैठा दूल्हा भी उसी के साथ भाग जाता है. बराती, फोटोग्राफर और आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही घोड़ी और दूल्हा आंखों से ओझल हो जाते हैं.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल (Ghodi took groom viral clip)

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @Guruji___ नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, दूल्हा दुल्हन को ले जाने से पहले ही घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई. यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और हजारों बार देखा जा चुका है. यूजर्स इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, कोई इसे घोड़ी एक्सप्रेस बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि इस शादी में बस बारात ही रह गई, दूल्हा तो चला गया.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव, जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Wedding Video India, Funny Groom Horse Video, Ghodi Runs With Groom, Social Media Viral Videos, Indian Wedding Funny Moments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com